साउथ के सुपरस्टार एक्टर अजित की एक कार रेसिंग कॉम्पटिशन में तेज रफ्तार गाड़ी जाकर दूसरी कार से टकरा गई। एक्टर इस एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं।
जहलयूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग कॉम्पटिशन में साउथ के सुपरस्टार एक्टर अजित कुमार बाल-बाल बच गए। अजीत एक लीजेंडरी एक्टर होने के साथ-साथ कार रेसिंग के भी शौकीन हैं और उनके इस टैलेंट को कई बार मूवीज में भी फ्लॉन्ट किया जा चुका है। यूरोप में आयोजित हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग कॉम्पटिशन में उनकी कार आउट ऑफ कंट्रोल होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अजित कुमार रेसिंग के दौरान एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं।
आउट ऑफ कंट्रोल होकर जा टकराई कार
फिल्मी करियर के साथ-साथ एक एक्सपीरियंस इंटरनेशनल मोटर रेसर के तौर पर अजित पहले भी इस तरह के एक्सीडेंट्स में बच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक अजित को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। यह घटना अजित कुमार के एशियन ले मैन्स सीरीज और मिशेलिन ले मैन्स कप समेत एंड्योरेंस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के दौरान घटी। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेस के दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। बता दें कि इससे पहले साल 2025 में इटली में GT4 यूरोपियन सीरीज के दौरान उनकी मोटरस्पोर्ट कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी।
पहले भी कई बार हो चुके हैं एक्सीडेंट का शिकार
हालांकि उस एक्सीडेंट में भी उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। उसी साल की शुरुआत में स्पेन के वालेंसिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान एक डबल-रोलओवर एक्सीडेंट में भी वह बाल-बाल बचे थे। उससे पहले 24 घंटे की दुबई एंड्योरेंस रेस की प्रैक्टिस के दौरान उनकी पोर्श कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अजित कुमार के रेसिंग करियर में एक्सीडेंट की तमाम घटनाएं हुई हैं, हालांकि फैंस के प्यार और ऊपर वाले के आशीर्वाद से उन्हें अभी तक कोई खास इंजरी नहीं हुई है। साल 2025 में उन्होंने अपने रेसिंग के दौरान हुए एक्सीडेंट्स के बारे में खुलकर बात की थी।
एक्सीडेंट के बाद क्या होता है पहला रिएक्शन?
अजित ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ बातचीत में कहा, “जब मेरी गाड़ी क्रैश होती है, तो पहले मैं यह समझने की कोशिश करता हूं कि क्या मुझे चोट लगी है। यह मेरा एक्सीडेंट के बाद पहला रिस्पॉन्स होता है। मुझे कितनी गंभीर चोट लगी है। गाड़ी की हालत कितनी खराब है। क्या मैं इसे रीस्टार्ट कर सकता हूं। एक बार आप यह पक्का कर लें कि आप ठीक हैं और गाड़ी ठीक है, तो फिर बाकी की स्थिति आपका एड्रेनिलिन संभाल लेता है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो अजित जल्द ही फिल्म ‘डेयरडेविल’ में काम करते नजर आएंगे।


