अडाणी समूह में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने फोन पर संपर्क कर निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दि…और पढ़ें

HighLights
- टेलीफोन पर करते रहे भरोसे की बात
- पीड़ितों ने परिचितों और रिश्तेदारों से जुटाकर दी रकम
- अंगड़िया फर्म सहित तीन के खिलाफ केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अडाणी समूह में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने फोन पर संपर्क कर निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। उनकी बातों में आकर पीड़ितों ने परिचितों और रिश्तेदारों से रुपये जुटाकर आरोपितों को दे दिए। बाद में रकम वापस नहीं मिली तो पुलिस से शिकायत की गई। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया
पुलिस के अनुसार विजय शर्मा निवासी अगराल, झाबुआ की शिकायत पर अपराध केस दर्ज किया गया है। मामले में एम. अम्बालाल इंटरप्राइजेस (अंगड़िया), अमित भाई (मुंबई) और संदीप पुरी को आरोपित बनाया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपितों ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान अडाणी ग्रीन में निवेश करने और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया।
निवेश से जल्द अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही
निवेश से जल्द अच्छा रिटर्न मिलने की बात कहकर पीड़ितों को रकम लगाने के लिए तैयार किया गया। भरोसा इतना दिलाया गया कि पीड़ितों ने खुद की रकम के साथ परिचितों और रिश्तेदारों से भी रुपये एकत्र किए।
अन्य लोगों के इस नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है
मामले में पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपितों ने किस तरह संपर्क किया, कितनी रकम ली गई और रकम किन खातों या माध्यमों से आगे भेजी गई। साथ ही अन्य लोगों के इस नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।
साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है
घटना 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे जिला कोर्ट के पास 41 सिख मोहल्ला क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
Source link
#अडण #समह #म #नवश #क #झस #रकम #दगन #करन #क #ललच #दकर #ठग #रपय


