अनन्या राज का हुआ निधन, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं एक्ट्रेस, Bollywood Hindi News


इंडियन एक्ट्रेस अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। अनन्या के परिवार ने 15 अगस्त को उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया। परिवार ने बताया कि अनन्या लंबे समय से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं। 

एक्टर अनन्या राज के परिवरा ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। अनन्या राज को 7व हावर्स टू गो (2016), द फाइनल एग्जिट (2017) और घोस्ट (2019) जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। अनन्या राज के परिवार ने बताया कि एक्ट्रेस लंबे वक्त से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं।

अनन्या राज ने 15 जुलाई को ली आखिरी सांस

एक्ट्रेस के परिवार ने एक्ट्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का निधन 15 जुलाई को हुआ था। एक्ट्रेस का निधन उनकी नींद में ही हुआ।

नींद में ही दुनिया को कहा अलविदा

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया गया है उस पर लिखा गया- ये अनन्या का परिवार है। बेहद दर्द के साथ बताना पड़ रहा है कि अनन्या का निधन 15 जुलाई की सुबह हुआ। उन्होंने अपनी नींद में दुनिया को अलविदा कहा।

अनन्या राज का निधन

परिवार ने बताया शारीरिक और मानसिक समस्या से जूझ रही थीं अनन्या

पोस्ट में आगे जानकारी दी गई- वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। और इन परेशानियों से वो एक योद्धा की तरह लड़ीं। वो एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्चा आपकी कमी हमेशा खलेगी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।

परिवार ने कन्फर्म की निधन की खबर

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

परिवार के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- उनका निधन जुलाई में हुआ और परिवार अब बता रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये हैरान करने वाला है। अनन्या खूबसूरत इंसान थीं। एक ने कहा- इस खबर पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। ओम शांति।

2016 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

अनन्या राज के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड के साथ-साथ अनन्या राज रीजनल सिनेमा का भी हिस्सा थीं। वह तेलुगु फिल्म ‘थग्गेदे ले’ का हिस्सा थीं। वह तीन भाषाओं में बनी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ में भी नजर आई थीं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *