अनुराग कश्यप अपने से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभरा के साथ बेंगलुरु में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों अपने रिलेशन को काफी एंजॉय कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप, शुभरा शेट्टी के साथ 11 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच 20-21 साल का उम्र का फासला है। कश्यप जहां 53 साल के हैं वहीं शुभरा 30 की हैं। अब अनुराग और शुभरा ने साथ में दोनों के रिलेशनशिप पर बात की और बताया कि कैसे उन्हें एज शेमिंग का शिकार होना पड़ा था और कश्यप इसके लिए काफी लड़े हैं।
दोनों के रिलेशन पर बोले अनुराग-शुभरा
अनुराग और शुभरा अब बेंगलुरु में साथ में रहते हैं। शुभरा ने जेनिस सिक्विरिया के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, ‘हमने इसे काफी लो रखने की कोशिश की थी। हम पार्टीज और इवेंट्स में जाते, लेकिन मीडिया से दूर रहकर। लेकिन फिर एक आंटी जर्नलिस्ट ने इस खबर को शेयर कर दिया।’
शुभरा के पैरेंट्स का कैसा है रिएक्शन
जब शुभरा से पूछा गया कि उनके पैरेंट्स का क्या रिएक्शन था तो उन्होंने कहा, ‘मेरी मां को अब लगता है कि वह अपने पत्नी के इशारों पर चलने वाले पति जैसे हैं। लेकिन अगर मैं पैरेंट होती और मेरी 20 साल की बेटी 40 साल के आदमी को डेट करती जिसका बच्चा भी है तो फिर कैसे रिएक्ट करती? मुझे लगता है मेरे पैरेंट्स ने अच्छा किया।’
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए शुभरा ने कहा, ‘यहां जनरेशन डिफ्रेंस फ्लिप हुआ है। अनुराग ने मुझे कहा कि वह मुझसे प्यार करते हैं और मैं फ्लिप हो गई। अनुराग ने मुझे कहा कि मैं तुमसे ये उम्मीद नहीं कर रहा था क्योंकि तुम्हें अभी लाइफ में काफी कुछ देखना है और मैं काफी कुछ देख चुका हूं और जब मैं कह रहा हूं आई लव यू तो मुझे पता है मैं क्या कह रहा हूं।’
अनुराग ने आगे कहा था, ‘तुम अपना समय लो और दुनिया देखो, फिर वापस आ जाना। इसके बाद अनुराग रोने लगे और कहा कि क्या तुम श्योर हो कि तुम मेरे लिए तैयार हो और मुझे नहीं छोड़ेगी? हम दोनों फिर रोते रहे और इसके बाद ही हमारा बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो गया।’
अनुराग ने फिर कहा, ‘हमारा बॉन्ड बुक्स, फिल्म, फेस्टिवल पर बना है। ये मुझसे ज्यादा फेस्टिवल में जाती हैं।’
उम्र के फासले पर जज होने पर बोले अनुराग
अनुराग से पूछा गया कि क्या उन्हें जज किया जाता है एज शेम को लेकर तो वह बोले, ‘हमारी अपनी अलग दिक्कतें हैं। शेमिंग नहीं, लेकिन सेल्फ कॉन्शियस। एक समय पर मैं काफी कॉन्शियस हो गया था और एक बार तो मैंने उन्हें दूर तक कर दिया था। इसकी उम्र इसके चेहरे पर नहीं दिखती है तो मैं इतवा बड़ा हो रहा हूं और वह वैसे ही वैसी हैं।’
शुभरा ने आगे कहा, ‘क्योंकि अनुराग ने लाइफ देखी है और मैंने नहीं।’
शुभरा को फ्री रखते हैं अनुराग
अनुराग ने कहा कि क्योंकि वह कॉन्शियस हैं दोनों के एज डिफ्रेंस को लेकर वह उनका करियर नहीं खराब करना चाहते हैं। वह उन्हें फ्री रखते हैं ताकि वह काम पर फोकस करें।
अनुराग की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म बंदर में नजर आए थे।


