अप्रैल से बंद है इंदौर-जम्मू की एकमात्र उड़ान, कनेक्टिंग उड़ान यात्रियों की जेब और समय पर डाल रही असर

अप्रैल से बंद है इंदौर-जम्मू की एकमात्र उड़ान, कनेक्टिंग उड़ान यात्रियों की जेब और समय पर डाल रही असर

इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु जम्मू पहुंचकर पहलगाम और बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होते हैं। ऐ …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 10:26:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 10:26:14 AM (IST)

अप्रैल से बंद है इंदौर-जम्मू की एकमात्र उड़ान, कनेक्टिंग उड़ान यात्रियों की जेब और समय पर डाल रही असर
इंदौर-जम्मू की एकमात्र उड़ान बंद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, दिल्ली होकर जाने में देना होगा अधिक किराया
  2. इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं
  3. ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले ही इन यात्रियों की परिवहन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गर्मियां शुरू होने के साथ ही समर सीजन से इंदौर से जम्मू के बीच संचालित एकमात्र सीधी उड़ान का संचालन अप्रैल से बंद कर दिया गया। इससे कश्मीर घूमने जाने वाले यात्रियों को दिल्ली होकर कनेक्टिंग उड़ान से जम्मू जाना पड़ रहा है।

कनेक्टिंग उड़ान यात्रियों की जेब और समय दोनों पर असर डाल रही है। अगले माह से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भी इंदाैर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ने लगी है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु कम समय में जम्मू पहुंचने के लिए इस सीधी उड़ान का सहारा लेते थे, लेकिन इस बार उन्हें महंगी और लंबी कनेक्टिंग उड़ानों या फिर लंबा रेल सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा।

दरअसल इस वर्ष अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु जम्मू पहुंचकर पहलगाम और बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले ही परिवहन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन यात्रियों को इस वर्ष जम्मू की सीधी उड़ान की सुविधा इंदौर से नहीं मिल सकेगी।

मार्च से बंद है उड़ान, अब महसूस होगी कमी

इंदौर से जम्मू की सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली सीधी उड़ान 30 मार्च से बंद है। सामान्य दिनों में इसका असर सीमित दिखा, लेकिन अब अमरनाथ यात्रा नजदीक आने के साथ श्रद्धालुओं को इसकी कमी खलने लगी है। पहले यात्री डेढ़ से दो घंटे में सीधे जम्मू पहुंच जाते थे और आने-जाने का खर्च करीब 10 से 12 हजार रुपये तक सीमित रहता था।

अधिक समय और खर्च भी दोगुना

कश्मीर और माता वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को फिलहाल दिल्ली होकर जम्मू पहुंचना पड़ रहा है। कनेक्टिंग उड़ानों में 7 से 15 घंटे तक का समय लग रहा है। कई मामलों में लंबा ले-ओवर यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं किराया भी बढ़कर 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे परिवार के साथ यात्रा करने वालों का बजट बिगड़ रहा है।

ट्रेन में लंबी वेटिंग, सफर भी लंबा

जम्मू और कटरा के लिए इंदौर से चलने वाली एकमात्र सीधी ट्रेन भी यात्रियों को राहत नहीं दे पा रही है। ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है और ट्रेन से पहुंचने में करीब 24 घंटे लगते हैं। यानी आने-जाने में लगभग चार दिन केवल सफर में ही निकल जाते हैं। सीमित छुट्टियों वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी चुनौती बन रहा है। सीधी उड़ान बंद होने से वैष्णोदेवी और श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इंदौर-दिल्ली रूट पर 1 जून से चार उड़ानें होगी बंद, अपनी उड़ानों में कमी कर रही है एयर इंडिया

www.naidunia.com
#अपरल #स #बद #ह #इदरजमम #क #एकमतर #उडन #कनकटग #उडन #यतरय #क #जब #और #समय #पर #डल #रह #असर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *