‘अफोर्ड नहीं कर सकते’:वह फुटबॉलर, जिसे गर्लफ्रेंड ने यह कहकर ठुकराया था; अब 594 करोड़ हुई कमाई तो मांगी माफी? – Truth Behind Moroccan ismael Saibari Ex-girlfriend viral You Can’t Afford Me Story; fact Or Fiction? Explained

फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को के स्टार मिडफील्डर इस्माइल साइबरी ने नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक पेनल्टी गोल कर अपनी टीम को अंतिम-16 में पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर एक कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें कभी यह कहकर छोड़ दिया था कि वह उसके खर्चे नहीं उठा सकते।

Truth Behind Moroccan Ismael Saibari Ex-Girlfriend Viral You Can't Afford Me Story; Fact or Fiction? Explained

इस्माइल साइबरी (सफेद जर्सी में)
– फोटो : Twitter

‘तुम मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते’ वाली कहानी क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, साइबरी जब पीएसवी आइंडहोवन के लिए खेल रहे थे, तब उनकी एक गर्लफ्रेंड थी। दावा किया गया कि उस समय उनकी सैलरी उसकी महंगी लाइफस्टाइल के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। कहानी में यह भी कहा गया कि उस दौरान साइबरी की साप्ताहिक कमाई करीब 19,200 यूरो यानी मौजूदा करीब 20 लाख रुपये थी, लेकिन कथित गर्लफ्रेंड इससे संतुष्ट नहीं थी।

Truth Behind Moroccan Ismael Saibari Ex-Girlfriend Viral You Can't Afford Me Story; Fact or Fiction? Explained

इस्माइल साइबरी
– फोटो : Twitter

बायर्न म्यूनिख से जुड़ते ही बदल गई कहानी?

वायरल दावे के मुताबिक, जैसे ही साइबरी का नाम बायर्न म्यूनिख के साथ लगभग 5.5 करोड़ यूरो (55 मिलियन यूरो) यानी करीब 594 करोड़ रुपये के संभावित ट्रांसफर से जुड़ा, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर से संपर्क करना शुरू कर दिया। यह भी दावा किया गया कि उसने माफी मांगते हुए कई संदेश भेजे और दोबारा रिश्ते की इच्छा जताई। सोशल मीडिया पर यह तक कहा गया कि साइबरी ने पुराने ‘यू कान्ट अफोर्ड मी’ मैसेज और नए माफी मांगने के मैसेज के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए।

Truth Behind Moroccan Ismael Saibari Ex-Girlfriend Viral You Can't Afford Me Story; Fact or Fiction? Explained

इस्माइल साइबरी
– फोटो : Twitter

लेकिन क्या यह कहानी सच है?

यहीं इस कहानी का सबसे अहम पहलू सामने आता है। लाखों बार शेयर की जा चुकी इस कहानी के बावजूद इस दावे का कोई विश्वसनीय प्रमाण मौजूद नहीं है। अब तक न तो कोई सत्यापित स्क्रीनशॉट सामने आया है, न साइबरी ने इस बारे में कोई बयान दिया है और न ही किसी भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट ने इस कहानी की पुष्टि की है। इसलिए इसे फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल दावा ही माना जा रहा है।

Truth Behind Moroccan Ismael Saibari Ex-Girlfriend Viral You Can't Afford Me Story; Fact or Fiction? Explained

इस्माइल साइबरी
– फोटो : ANI

क्या साइबरी की कोई गर्लफ्रेंड है?

25 वर्षीय मोरक्कन स्टार ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड, मंगेतर या पत्नी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी लगभग पूरी तरह फुटबॉल पर केंद्रित हैं। इसलिए यह कहना भी संभव नहीं है कि वायरल कहानी में जिस महिला का जिक्र किया जा रहा है, वह वास्तव में उनकी मौजूदा या पूर्व साथी थीं।

Source link
#अफरड #नह #कर #सकतवह #फटबलर #जस #गरलफरड #न #यह #कहकर #ठकरय #थ #अब #करड #हई #कमई #त #मग #मफ #Truth #Moroccanismael #Saibari #Exgirlfriendviral #Afford #Storyfact #Fiction #Explained

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *