पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने प्रशासनिक टीम के साथ इंदौर का दौरा कर वहां के स्वच्छता मॉडल और कचरा प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन किया। उनकी क…और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सफाई व्यवस्था को रोल मॉडल मानकर पश्चिम बंगाल अपने शहरों का कायाकल्प करने जा रहा है। पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष अधिकारियों के उच्चस्तरीय दल के साथ इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर की वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग की पूरी व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से समझा इंदौर का सिस्टम
इंदौर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष और उनकी टीम ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की। टीम को इंदौर के 360-डिग्री स्वच्छता मॉडल, ट्रैकिंग सिस्टम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दी गई। इसके बाद बंगाल के अध्ययन दल ने सीधे फील्ड में उतरकर कचरा संग्रहण और अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण भी किया।
20 वर्षों की तपस्या है इंदौर का स्वच्छता मॉडल- दिलीप घोष
मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने खुलकर स्वीकार किया कि स्वच्छता के मामले में पश्चिम बंगाल फिलहाल पीछे है। उन्होंने कहा कि इंदौर आज अचानक नंबर वन नहीं बना है, बल्कि पिछले 20 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है।
घोष ने कहा- हम सिर्फ सफाई देखने नहीं आए हैं, बल्कि कचरा कलेक्शन से लेकर उसके पृथक्करण (सेग्रीगेशन), परिवहन और रिसाइक्लिंग की पूरी चेन को समझने आए हैं। इंदौर ने जो मजबूत और प्रभावी सिस्टम तैयार किया है, उसे समझकर पश्चिम बंगाल के शहरों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
देश भर के मॉडलों का हो रहा अध्ययन
इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा इंदौर के मॉडल की वैश्विक और राष्ट्रीय स्वीकार्यता को दर्शाता है। बंगाल सरकार देश भर में लागू श्रेष्ठ नवाचारों का अध्ययन कर रही है और इंदौर का कचरा प्रबंधन मॉडल इसी प्रशासनिक बदलाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में 30 कछुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक
Source link
#अब #इदर #स #सफसफई #सखग #पशचम #बगल #कबनट #मतर #दलप #घष #न #क #महपर #पषयमतर #भरगव #स #मलकत


