अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर माउंट रशमोर में अपनी जगह बनाने की बहस को हवा दे दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक एआई से तैयार की गई तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका चेहरा अमेरिका के चार ऐतिहासिक राष्ट्रपतियों के साथ माउंट रशमोर स्मारक पर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में ट्रंप को जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के साथ दिखाया गया है। खास बात यह रही कि ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कोई टिप्पणी या संदेश साझा नहीं किया।

क्या है माउंट रशमोर?
माउंट रशमोर नेशनल मेमोरियल दक्षिण डकोटा के कीस्टोन स्थित ब्लैक हिल्स क्षेत्र में ग्रेनाइट चट्टानों पर उकेरा गया एक विशाल स्मारक है। यहां अमेरिका के चार पूर्व राष्ट्रपतियों के 60 फुट ऊंचे चेहरे तराशे गए हैं। यह स्मारक अमेरिका के जन्म, क्षेत्रीय विस्तार, आर्थिक प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
स्मारक के मूर्तिकार ने कैसे किया था राष्ट्रपतियों का चयन?
स्मारक के मूल मूर्तिकार गुटजोन बोर्ग्लम ने इन चार राष्ट्रपतियों का चयन अमेरिका के पहले 150 वर्षों के इतिहास को दर्शाने के उद्देश्य से किया था। जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिकी गणराज्य की स्थापना और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक माना गया, जबकि थॉमस जेफरसन देश के क्षेत्रीय विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं। थियोडोर रूजवेल्ट को राष्ट्रीय विकास और वैश्विक मंच पर अमेरिका के उभार के प्रतीक के रूप में शामिल किया गया था। वहीं, अब्राहम लिंकन को अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।
ट्रंप ने कुछ और ऐसी ही तस्वीरे साझा की
ट्रंप की इच्छा पहली बार नहीं जगी?
माउंट रशमोर में ट्रंप के चेहरे को शामिल करने का विचार पहली बार 2018 में चर्चा में आया था। उस समय ट्रंप ने दक्षिण डकोटा की तत्कालीन गवर्नर क्रिस्टी नोएम से कथित तौर पर कहा था कि माउंट रशमोर पर अपना चेहरा देखना उनका “सपना” है। इसके बाद से ट्रंप लगातार इस विचार का समर्थन करते रहे हैं और उनका तर्क रहा है कि उनके प्रशासन की उपलब्धियां उन्हें इस ऐतिहासिक स्मारक में शामिल किए जाने योग्य बनाती हैं।
वर्ष 2020 में ट्रंप ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भी इस प्रस्ताव का उल्लेख किया था। इसके अलावा, अमेरिकी कांग्रेस में उनके समर्थकों ने इस दिशा में औपचारिक प्रयास भी किए हैं। फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद अन्ना पॉलिना लूना ने ऐसा विधेयक पेश किया था, जिसमें अमेरिकी आंतरिक विभाग को माउंट रशमोर पर ट्रंप की आकृति उकेरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
ट्रंप की चाह को मिला है समर्थन
ट्रंप को माउंट रशमोर में शामिल करने की चर्चा को प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का भी समर्थन मिलता रहा है। अमेरिकी आंतरिक मंत्री डग बर्गम सहित कई अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया है कि स्मारक में एक अतिरिक्त चेहरा जोड़ने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।
Source link
#अब #कय #चहत #ह #टरपमउट #रशमर #म #जगह #पन #क #चह #अमरक #रषटरपत #न #शयर #क #एआई #स #बन #तसवर #President #Shares #Aigenerated #Photo #Seeking #Spot #Mount #Rushmore


