अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर सीजन 2 जल्द आएगा:हमें दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया

अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर सीजन 2 जल्द आएगा:हमें दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया

अभिजीत दीपके बोले- जंतर-मंतर सीजन 2 जल्द आएगा:हमें दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया


कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया। दीपके ने आरोप लगाया, ‘हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘ इन सब के पीछे BJP का हाथ है। इस तरह की कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।’ NEET पेपर लीक के मामले में CJP ने जंतर-मंतर पर 37 दिन धरना प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मांगें मान लेने के बाद खत्म हो गया था। CJP प्रवक्ता बोले- देशभर में लिसनिंग टूर होंगे चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, ‘ कॉकरोच जनता पार्टी अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों की बात सुनी जा सके। पार्टी एक कैंपेन चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देगी।’ CJI सूर्यकांत के बयान के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। 16 मई को रात 12 बजे अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बनाई। X पर एक गूगल फॉर्म जारी हुआ। इसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखी एक तस्वीर के साथ कैप्शन था- ‘सभी कॉकरोचों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। अगर आप जॉइन करना चाहते हैं, तो लिंक पर क्लिक करें। 17 से 20 मई तक कॉकरोच पार्टी के फॉलोअर्स लगातार बढ़े, लेकिन 21 मई को इसके अकाउंट बंद कर दिए गए। इसी दिन कॉकरोच इज बैक नाम से दूसरा अकाउंट बन गया। 22 मई को सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया। 24 मई को वेबसाइट पर ऑनलाइन पिटीशन जारी की गई। इस पर प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन:अभिजीत दीपके गांव-शहरों में युवाओं से बात करेंगे; बेरोजगारी और महंगी शिक्षा होगी मुद्दा संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेंगे। दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेंगे। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#अभजत #दपक #बल #जतरमतर #सजन #जलद #आएगहम #दलल #म #बठक #क #लए #हल #नह #मल #BJP #पर #धमक #दन #क #आरप #लगय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *