अमिताभ बच्चन ने जब सेट से डायरेक्टर को ही कर दिया था बाहर, वजह जान नहीं होगा यकीन, Bollywood Hindi News


अमिताभ बच्चन वैसे तो हमेशा सबके साथ अच्छे से पेश आते हैं। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हो गया था कि बिग बी ने डायरेक्टर को ही सेट से बाहर जाने को कह दिया था।

फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा होता है या आपने सुना होगा कि डायरेक्टर, एक्टर को सेट से बाहर कर देते हैं या उन्हें शूट के दौरान बाहर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ऐसा कुछ हुआ कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर को शूट के दौरान बाहर कर दिया था।

डायरेक्टर की इस बात से परेशान थे बिग बी

अगर आप सोच रहे हैं कि ये सब बिग बी ने गुस्से में किया होगा तो बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल, एक डायलॉग के दौरान डायरेक्टर को बार-बार हंसी आ रही थी और इसलिए बिग बी ने उन्हें बाहर जाने को कह दिया था।

नमक हलाल का आई कैन टॉल्क इंग्लिश

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है नमक हलाल। इस फिल्म का एक डायलॉग काफी फेमस है और आपने भी सुना होगा जो था आई कैन टॉल्क इंग्लिश, आई कैन वॉर्क इंग्लिश। तो जो ये डायलॉग था इसे बिग बी ने इम्प्रोवाइज किया था। अब जब-जब बिग बी इस डायलॉग को बोलते तो डायरेक्टर प्रकाश मेहरा को हंसी आ जाती।

डायरेक्टर सेट से बाहर चले गए

अब बिग बी जानते थे कि डायरेक्टर की हंसी से उनका फोकस हट जाएगा। वह सेट पर शांति चाहते थे और इसलिए उन्होंने प्रकाश से सेट से बाहर जाने को कहा। प्रकाश ने भी बिग बी की बात मानी और वह बाहर चले गए और फिर एक्टर ने अपना सीन पूरा किया।

बिग बी को नहीं मिली रही थीं हिरोइन

ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान बिग बी को हिरोइन क्राइसेस हो रहा था यानी उन्हें हिरोइन नहीं मिल रही थी। बिग बी ने उस दौरान रेखा के साथ काम करना बंद कर दिया था। राखी उस दौरान मैच्योर रोल्स ज्यादा कर रही थीं। परवीन अपनी तबीयत की वजह से कभी काम करती थीं तो कभी नहीं। नीतू रिटायर हो रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौशमी के साथ वह काम नहीं करना चाहते थे और ना ही शबाना के साथ।

बिग बी ने फिर प्रकाश मेहरा से स्मिता पाटिल को साइन करने को कहा।

शशि और बिग बी साथ में बतौर लीड आखिरी फिल्म

नमक हलाल, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की लास्ट फिल्म थी साथ में बतौर लीड हीरो। इसके बाद अकायला फिल्म आई थी जिसमें बिग बी लीड हीरो थे और शशि का करेक्टर रोल था। इसके बाद शशि ने फिल्म डायरेक्ट की थी अजूबा जिसमें अमिताभ ने काम किया था।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *