हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक याचिका दाखिल की। इसके बाद अदालत ने 27 जुलाई को ‘काला हिरण’ के टीजर और उससे जुड़े प्रचार सामग्री को हटाने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ फिल्ममेकर अमित जानी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब अमित जानी ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
जानी को मिल रहीं धमकियां
जानी ने फिल्ममेकर्स को मिल रही धमकियों का मुद्दा उठाया और कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट और अधिकारियों के सामने लाया गया है।
उन्होंने कहा, ‘हमें धमकियां मिल रही हैं, इसलिए अगर हम यह भी नहीं कह सकते कि हमें धमकियां मिल रही हैं, तो यह लोकतंत्र की पूरी तरह से हत्या होगी। हमने सुप्रीम कोर्ट से यही बात कही है।’


