अमित शाह:’ड्रग कार्टेल के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे’, गृह मंत्री ने बताया क्यों खास है ऑपरेशन ट्राइडेंट – Amit Shah Operation Trident Drug Cartel Raid Assam Mizoram Manipur

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बताया कि एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,424 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की तारीफ की। शुक्रवार को चलाए गए इस ऑपरेशन का मकसद भारत, म्यांमार और बांग्लादेश में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल को खत्म करना था। उन्होंने कहा, ‘भारत तब तक कड़ा प्रहार करता रहेगा, जब तक कि ड्रग कार्टेल के ताबूत में आखिरी कील न ठुक जाए।’

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रैपिडो राइडर बनकर आतंकियों के लिए करता था काम, एटीएस ने संदिग्ध को दबोचा; मोबाइल से मिले अहम सबूत

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला है। इसके अलावा, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, साथ ही 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। उनके मुताबिक यह नेटवर्क ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं के पार नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। गृह मंत्री ने बताया कि यह ऑपरेशन 31 दिसंबर, 2029 तक हर ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने 23 अक्तूबर को हुई छापेमारी में मिली सफलता के लिए केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस बलों से बनी एंटी-नारकोटिक्स टीम को बधाई दी।

Source link
#अमत #शहडरग #करटल #क #तबत #म #आखर #कल #ठकग #गह #मतर #न #बतय #कय #खस #ह #ऑपरशन #टरइडट #Amit #Shah #Operation #Trident #Drug #Cartel #Raid #Assam #Mizoram #Manipur

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *