इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की घोषणा के बाद एशिया में शुरुआती
कारोबार के दौरान तेल की क़ीमतों में गिरावट दर्ज की गई.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत अहम
समुद्री मार्ग होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा.
इसके बाद वैश्विक तेल मानक ब्रेंट
क्रूड की क़ीमत 3.8 फ़ीसदी गिरकर 84.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई,
जबकि अमेरिका में कारोबार होने वाला तेल 4.1
फ़ीसदी गिरकर 81.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़
शरीफ़ ने कहा कि समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर शुक्रवार, 19 जून को स्विट्ज़रलैंड में होगा.
इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर
लिखा, “क्षेत्र में तेल की निर्बाध आवाजाही फिर से शुरू
होगी.”
28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल की ओर
से ईरान पर हवाई हमले शुरू किए जाने के कुछ समय बाद से होर्मुज़
प्रभावी रूप से बंद था.
दुनिया के लगभग 20 फ़ीसदी तेल और
लिक्विफ़ाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की आपूर्ति सामान्य तौर पर इसी समुद्री रास्ते से
होती है.
हाल के महीनों में वैश्विक ऊर्जा
बाज़ारों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. युद्ध शुरू होने से पहले ब्रेंट
क्रूड की क़ीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थी, लेकिन संघर्ष के दौरान यह क़ीमत बढ़कर क़रीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक
पहुंच गई थी.
Source link
#अमरक #और #ईरन #क #बच #समझत #क #घषण #क #बद #तल #क #कमत #म #गरवट


