अवैध रेत ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:  सिंगरौली में तीन युवक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Singrauli News

अवैध रेत ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: सिंगरौली में तीन युवक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Singrauli News

अवैध रेत ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:  सिंगरौली में तीन युवक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Singrauli News


सिंगरौली जिले में अवैध रेत परिवहन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। देवसर क्षेत्र के खोभा गांव में एक तेज रफ्तार रेत ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक कारी गांव के निवासी हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी खोभा गांव के पास हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। एक युवक के पैर और घुटने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो को भी चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जियावन थाना प्रभारी सहिष्णरायण द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार सुबह मिली थी। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवकों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान की जा रही है, और मामले की विवेचना जारी है। थाना प्रभारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#अवध #रत #टरकटर #न #बइक #क #मर #टककर #सगरल #म #तन #यवक #गभर #घयल #सथनय #लग #न #असपतल #पहचय #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *