अस्पताल की बदहाली पर सत्ताधारी दल ने उठाए सवाल:  प्रभारी मंत्री से जांच और बीएमओ को हटाने की मांग – Umaria News

अस्पताल की बदहाली पर सत्ताधारी दल ने उठाए सवाल: प्रभारी मंत्री से जांच और बीएमओ को हटाने की मांग – Umaria News

अस्पताल की बदहाली पर सत्ताधारी दल ने उठाए सवाल:  प्रभारी मंत्री से जांच और बीएमओ को हटाने की मांग – Umaria News


उमरिया जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। इस बार विपक्ष नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल की पाली मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली की व्यवस्थाओं की जांच और बीएमओ डॉ. पी.एल. सागर को हटाने की मांग की है। प्रभारी मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि मरीजों को अस्पताल के बजाय बाहरी पैथोलॉजी केंद्रों में जांच कराने के लिए भेजा जाता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। मौके पर नहीं थे बीएमओ ज्ञापन में बीएमओ डॉ. पीएल सागर के नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं रहने की शिकायत भी की गई है। इसके अतिरिक्त, अस्पताल परिसर में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का भी उल्लेख किया गया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इन अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस ज्ञापन की प्रति सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सत्ताधारी दल की पदाधिकारी द्वारा ही स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए जाने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है।

Source link
#असपतल #क #बदहल #पर #सततधर #दल #न #उठए #सवल #परभर #मतर #स #जच #और #बएमओ #क #हटन #क #मग #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *