अस्पताल में 250 से ज्यादा मरीज घंटों लाइन में खड़े:  एक-दो डॉक्टरों के भरोसे ओपीडी; सर्दी-बुखार में भी काउंटर पर इंतजार कर रहे – alirajpur News

अस्पताल में 250 से ज्यादा मरीज घंटों लाइन में खड़े: एक-दो डॉक्टरों के भरोसे ओपीडी; सर्दी-बुखार में भी काउंटर पर इंतजार कर रहे – alirajpur News

अस्पताल में 250 से ज्यादा मरीज घंटों लाइन में खड़े:  एक-दो डॉक्टरों के भरोसे ओपीडी; सर्दी-बुखार में भी काउंटर पर इंतजार कर रहे – alirajpur News


जोबट के अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। खांसी, सर्दी, बुखार और अन्य बीमारियों से परेशान 250 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें जोबट नगर के साथ आसपास के गांवों से आए ग्रामीण भी शामिल थे। मरीजों को रजिस्ट्रेशन और ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बीमारी की हालत में घंटों खड़े रहे मरीज सोमवार सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। मरीजों का कहना था कि बीमारी की हालत में भी उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। बुजुर्ग और कमजोर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई मरीज परिवार के सदस्यों के सहारे कतार में खड़े रहे। एक-दो डॉक्टरों के भरोसे ओपीडी मरीजों के अनुसार ओपीडी में एक या दो डॉक्टर ही मरीजों को देख रहे थे। बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से डॉक्टरों पर भी दबाव रहा और मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों ने कहा कि अस्पताल आने के बाद डॉक्टर को दिखाने में ही पूरा दिन निकल जाता है। अतिरिक्त डॉक्टर और तेज प्रक्रिया की मांग जोबट सिविल अस्पताल आसपास के गांवों के लोगों के लिए इलाज का प्रमुख केंद्र है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टरों की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही रजिस्ट्रेशन और जांच प्रक्रिया तेज करने की मांग की, ताकि मरीजों को बीमारी की हालत में घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े।

Source link
#असपतल #म #स #जयद #मरज #घट #लइन #म #खड #एकद #डकटर #क #भरस #ओपड #सरदबखर #म #भ #कउटर #पर #इतजर #कर #रह #alirajpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *