अहिल्यापथ के विरोध में इंदौर विकास प्राधिकरण के बाहर किसानों का धरना, योजना निरस्त करने की मांग

अहिल्यापथ के विरोध में इंदौर विकास प्राधिकरण के बाहर किसानों का धरना, योजना निरस्त करने की मांग

Ahilya Path Project: भारतीय किसान एवं मजदूर सेना तथा अहिल्या पंथ संघर्ष समिति ने आज इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है।

Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 01:54:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 02:01:17 PM (IST)

अहिल्यापथ के विरोध में इंदौर विकास प्राधिकरण के बाहर किसानों का धरना, योजना निरस्त करने की मांग
इंदौर में आईडीए कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते किसान।

HighLights

  1. कृषि भूमि के क्रय-विक्रय और विकास पर प्रतिबंध लग गए
  2. इससे बड़ी संख्या में किसान क्षेत्र के प्रभावित हो रहे हैं
  3. क्रय-विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध समाप्त करने की भी मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अहिल्यापथ योजना के विरोध और किसानों की कृषि भूमि पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना तथा अहिल्या पंथ संघर्ष समिति ने आज इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है।

किसान नेताओं बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, चंदनसिंह बड़वाया और प्रवीण ठाकुर ने बताया कि योजना के कारण किसानों की कृषि भूमि के क्रय-विक्रय और विकास पर प्रतिबंध लग गए हैं।

इससे बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि कृषि भूमि के डायवर्जन पर लगी रोक तत्काल हटाई जाए और विकास की अनुमति दी जाए।

साथ ही जमीन के क्रय-विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध समाप्त कर अहिल्यापथ योजना निरस्त की जाए। बबलू जाधव ने कहा कि जमीन किसानों की आजीविका और भविष्य का आधार है। धरने में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल हो रहे हैं।

Source link
#अहलयपथ #क #वरध #म #इदर #वकस #परधकरण #क #बहर #कसन #क #धरन #यजन #नरसत #करन #क #मग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *