आईएमडी रेड अलर्ट:क्यों यूपी में हो रही है मूसलाधार बारिश? जानिए कब तक होगी बरसात – Up Heavy Rain Why Rain In Up How Long Will It Continue Imd Alert Up Rain

आईएमडी रेड अलर्ट:क्यों यूपी में हो रही है मूसलाधार बारिश? जानिए कब तक होगी बरसात – Up Heavy Rain Why Rain In Up How Long Will It Continue Imd Alert Up Rain

यूपी में बारिश का आईएमडी रेड अलर्ट: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो दिन से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में यूपी में भारी बारिश की आशंका जताई है और कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने क्या कहा है?

क्या है यूपी में बारिश की वजह?

उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवात अर्नब की वजह से दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। उत्तर प्रदेश में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम और चक्रवात अर्नब के प्रभाव से अभी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 

 




up heavy rain why rain in up how long will it continue imd alert up rain

क्यों यूपी में दो दिन से हो रही है मूसलाधार बारिश?
– फोटो : अमर उजाला


कब तक होगी बारिश? 

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव की वजह से मौसमी सिस्टम अगले 12 घंटे तक तीव्र रह सकता है। उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। इस सिस्टम से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ने की आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा भारी बारिश भी हो सकती है। विभाग की तरफ से कहा कि बंगाल से उठे चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेजी हुई हैं। इसका प्रभाव 27 सितंबर तक रह सकता है। मौसम विभाग ने यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें 52 जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 


up heavy rain why rain in up how long will it continue imd alert up rain

क्यों यूपी में दो दिन से हो रही है मूसलाधार बारिश?
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़ आने की आंशका जताई गई है। आज़मगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा और राहत एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। 

साड़ी में बांधकर टीचर के लिए गिफ्ट लाए छात्र, लोगों का दिल छू रहा वायरल वीडियो


up heavy rain why rain in up how long will it continue imd alert up rain

क्यों यूपी में दो दिन से हो रही है मूसलाधार बारिश?
– फोटो : अमर उजाला


चक्रवात का नाम क्यों रखा है अर्नब?

इस चक्रवाती तूफान को अर्नब नाम दिया गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाले तूफानों का नाम 13 देशों का एक पैनल रखता है। इस चक्रवात को बांग्लादेश ने अर्नब नाम दिया है। बंगाली में इसका मतलब महासागर होता है। इस तूफान के कारण यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। 

यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल


up heavy rain why rain in up how long will it continue imd alert up rain

क्यों यूपी में दो दिन से हो रही है मूसलाधार बारिश?
– फोटो : अमर उजाला


कब आता है चक्रवाती तूफान?

पृथ्वी के घूर्णन की वजह से ठंडी हवाएं कम दबाव वाले केंद्र की तरफ तेजी से बढ़ती है और घूमने लगती हैं। जब समुद्र का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा होता है, तो चक्रवाती तूफान बनता है। गर्म हवा के ऊपर उठने के कारण सतह पर निम्न वायुदाब का केंद्र बनता है। समुद्र से लगातार नमी और ऊर्जा मिलती है, जिससे चक्रवाती तूफान बनता है। हवा की गति 63 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा हो जाती है, तो इसे आधिकारिक तौर प चक्रवाती तूफान माना जाता है। 


Source link
#आईएमड #रड #अलरटकय #यप #म #ह #रह #ह #मसलधर #बरश #जनए #कब #तक #हग #बरसत #Heavy #Rain #Rain #Long #Continue #Imd #Alert #Rain

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *