आईओए चुनाव:पीटी उषा को मिली हार, साइना नेहवाल समेत चार महिला खिलाड़ी जीतीं – Pt Usha Loses Ioa Som Election; Saina Nehwal, Anju Bobby George Among Four Women Elected Know

आईओए चुनाव:पीटी उषा को मिली हार, साइना नेहवाल समेत चार महिला खिलाड़ी जीतीं – Pt Usha Loses Ioa Som Election; Saina Nehwal, Anju Bobby George Among Four Women Elected Know

भारतीय ओलंपिक संघ के एसओएम चुनाव में अध्यक्ष पीटी उषा को हार का सामना करना पड़ा। अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल, डोला बनर्जी और साइना नेहवाल महिला वर्ग से निर्वाचित हुईं। वहीं, पुरुष वर्ग में गगन नारंग, योगेश्वर दत्त, विजेंदर सिंह और कमलेश मेहता निर्विरोध चुने गए। अब सभी की नजरें 5 दिसंबर को होने वाले आईओए कार्यकारी परिषद के चुनाव पर हैं।

PT Usha loses IOA SOM election; Saina Nehwal, Anju Bobby George among four women elected know

पीटी उषा
– फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को सोमवार को स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (एसओएम) चुनाव में बड़ा झटका लगा। महिला वर्ग की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और पूर्व खिलाड़ियों अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल तथा डोला बनर्जी ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग की चार सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से चार उम्मीदवारों का चयन सबसे अधिक वोट मिलने के आधार पर हुआ। अंजू बॉबी जॉर्ज ने सर्वाधिक 53 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। रानी रामपाल को 50, डोला बनर्जी को 45 और साइना नेहवाल को 43 वोट मिले। वहीं, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को 40 वोट मिले, जबकि अनिता पॉल दुरई को केवल छह वोट हासिल हुए। महिला वर्ग में कुल 80 वोट पड़े।


पीटी उषा के लिए बड़ा झटका

पीटी उषा दिसंबर 2022 में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष चुनी गई थीं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी थीं। ऐसे में एसओएम चुनाव में उनकी हार को आईओए के भीतर उनके लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगामी 5 दिसंबर को आईओए की कार्यकारी परिषद के लिए चुनाव होने हैं। इन चुनावों के जरिए वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

पुरुष वर्ग में चारों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पुरुष वर्ग में चार उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस श्रेणी में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन आठ उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद चारों सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ। इनमें ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, योगेश्वर दत्त और विजेंदर सिंह के अलावा पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता शामिल हैं।

5 दिसंबर के चुनाव में होगी एसओएम प्रतिनिधियों की अहम भूमिका

एसओएम के तहत निर्वाचित सभी प्रतिनिधि भारतीय ओलंपिक संघ की जनरल असेंबली के सदस्य बनेंगे। उन्हें 5 दिसंबर को होने वाले कार्यकारी परिषद के चुनाव में मतदान करने के साथ-साथ चुनाव लड़ने का भी अधिकार होगा। इसके अलावा, एसओएम प्रतिनिधियों में से एक पुरुष और एक महिला सदस्य को आईओए की कार्यकारी परिषद में भी जगह मिलेगी। ऐसे में इन प्रतिनिधियों की भूमिका संगठन के आगामी नेतृत्व के चयन में काफी अहम मानी जा रही है। महिला वर्ग के चुनाव परिणाम ने आईओए के भीतर नेतृत्व को लेकर होने वाले आगामी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं, जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ के अगले नेतृत्व का फैसला होगा।

Source link
#आईओए #चनवपट #उष #क #मल #हर #सइन #नहवल #समत #चर #महल #खलड #जत #Usha #Loses #Ioa #Som #Election #Saina #Nehwal #Anju #Bobby #George #Among #Women #Elected

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *