आईओए चुनाव:सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के सदस्य चुने गए, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध हुआ चयन – Olympic Medallists Pv Sindhu And Mirabai Chanu Elected Unopposed As Ioa Athletes Commission Members

मीराबाई और सिंधू
– फोटो : PTI

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और मीराबाई चानू सहित 10 खिलाड़ियों को मंगलवार को निर्विरोध भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग का सदस्य चुन लिया गया। पूर्व ट्रैक एवं फील्ड एथलीट सुधा सिंह के सोमवार देर रात चुनावी दौड़ से हटने के बाद मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि 10 सीट के लिए केवल 10 उम्मीदवार ही रह गए थे।

श्रीकांत ने उम्मीदवारी ली थी वापस

निर्वाचन अधिकारी संजय के श्रीवास्तव ने मंगलवार को पांच पुरुष और पांच महिला सहित सभी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इससे पहले सोमवार को स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर एक पुरुष और एक महिला को चुना जाएगा। इन पदों पर निर्वाचित होने वाले चार में से दो पदाधिकारी आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्य बनेंगे।

इसके अलावा एथलीट आयोग के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) मतदान के अधिकार के साथ आईओए की आम सभा के सदस्य बनेंगे। ये दोनों प्रतिनिधि पांच दिसंबर को होने वाले आईओए कार्यकारी परिषद के चुनाव में एथलीट आयोग की ओर से हिस्सा लेंगे। एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ आईओए की आम सभा के दो प्रतिनिधियों का चुनाव बाद में कराया जाएगा।

आईओए एथलीट आयोग के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य: पीवी सिंधू, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत सिंह, सलीमा टेटे, स्वप्निल कुसाले, भवानी देवी, तजिंदरपाल सिंह तूर, बोम्बाल्या देवी, साजन प्रकाश और मंजीत सिंह।

Source link
#आईओए #चनवसध #और #मरबई #आईओए #एथलट #आयग #क #सदसय #चन #गए #खलडय #क #नरवरध #हआ #चयन #Olympic #Medallists #Sindhu #Mirabai #Chanu #Elected #Unopposed #Ioa #Athletes #Commission #Members

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *