आईपीएल 2027:मुंबई इंडियंस ने कोचिंग स्टाफ में किया फेरबदल, उथप्पा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; टी दिलीप भी जुड़े – Robin Uthappa Appointed Batting Coach As Mumbai Indians Announce Revamped Coaching Staff Ahead Of Ipl 2027
“_id”:”6ae42d3aefd3dab696076d27″,”slug”:”robin-uthappa-appointed-batting-coach-as-mumbai-indians-announce-revamped-coaching-staff-ahead-of-ipl-2027-2026-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस ने कोचिंग स्टाफ में किया फेरबदल, उथप्पा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; टी दिलीप भी जुड़े”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
रॉबिन उथप्पा – फोटो : IANS
विस्तार
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है जिसके तहत रॉबिन उथप्पा, मिचेल मैक्लेनाघन, टी. दिलीप और धवल कुलकर्णी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पांच बार की चैंपियन टीम 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने के बाद नए सिरे से खुद को तैयार करने की कोशिश में है और ये चारों नए चेहरे मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के साथ जुड़ेंगे। उथप्पा को बल्लेबाजी कोच, मैक्लेनाघन को गेंदबाजी विभाग की कमान, दिलीप को फील्डिंग कोच और कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि इनमें से तीन पूर्व खिलाड़ी पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं और अब एक नई भूमिका में फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं।