आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत:  शहडोल में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था; मौके पर ही झुलस गया – Shahdol News

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत: शहडोल में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था; मौके पर ही झुलस गया – Shahdol News

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत:  शहडोल में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था; मौके पर ही झुलस गया – Shahdol News


शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के गोडारू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात की है। युवक बारिश से बचने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोडारू निवासी चंद्र प्रकाश केवट (22) अपने घर के पास स्थित खेत की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। युवक मौके पर ही झुलस गया बारिश से बचने के लिए युवक खेत में लगे एक आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में मौजूद लोग बाहर निकले। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को आम के पेड़ के नीचे गंभीर हालत में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया था और तेज गर्जना के साथ कई स्थानों पर बिजली चमक रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना खतरनाक हो सकता है। बिजली अक्सर ऊंची वस्तुओं को अपनी चपेट में लेती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Source link
#आकशय #बजल #गरन #स #यवक #क #मत #शहडल #म #बरश #स #बचन #पड #क #नच #खड #थ #मक #पर #ह #झलस #गय #Shahdol #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *