![]()
आगर मालवा शहर के मोतीसागर तालाब में मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव तालाब से बाहर निकाला। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण शव को नगर पालिका के बिजली सुधार वाहन से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, ढाबला पीपलोन निवासी भगवानसिंह पिता भेरूसिंह (24) अपने साथी राहुल प्रजापत के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और वापस नहीं लौट सका। उसके साथी ने आसपास मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और SDRF को बुलाया गया। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने लगभग एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठे। शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए काफी देर तक एम्बुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन वह नहीं पहुंची। अंततः नगर पालिका के बिजली सुधार कार्य में उपयोग होने वाले वाहन से शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक भगवानसिंह और उसका साथी आगर में एक किराना दुकान पर काम करते थे। दुकान मालिक के भाई पिंटू ने बताया कि दोनों आज गोडाउन की सफाई के बाद नहाने के लिए तालाब गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले ही SDRF की टीम मोतीसागर तालाब में अपना प्रशिक्षण अभ्यास पूरा कर वहां से रवाना हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टीम मौके पर मौजूद रहती तो युवक को बचाने की संभावना बन सकती थी, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Source link
#आगर #मलव #तलब #म #डबन #स #यवक #क #मत #एक #घट #बद #मल #शव #एमबलस #न #मलन #पर #बजल #वहन #स #भज #असपतल #Agar #Malwa #News


