खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Grahan Time on Raksha Bandhan 2026: इस साल रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के संयोग के कारण राखी बांधने को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ग्रहण के दौरान भाई को राखी बांधी जा सकती है या नहीं। मान्यता है कि ग्रहण के समय शुभ कार्य करने से उनकी सकारात्मकता प्रभावित हो सकती है। इसलिए राखी बांधने के लिए ग्रहण के समय और इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय, इसकी अवधि और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में।

2 of 5
Grahan Time on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : AI
रक्षा बंधन 2026
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।

3 of 5
Grahan Time on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। यानी ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 38 मिनट रहेगी। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। साथ ही किसी भी तरह के कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे। ऐसे में भारत में पूरे दिन बिना किसी बाधा के रक्षा बंधन का पर्व मना सकेंगे।

4 of 5
Grahan Time on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : adobe stock
रक्षाबंधन 2026 के तीन खास मुहूर्त
- 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
- दूसरा-सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।
- तीसरासुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

5 of 5
Grahan Time on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : amar ujala
दिन का चौघड़िया
- चर: सुबह 5:58 से 7:31 बजे तक
- लाभ: सुबह 7:31 से 9:04 बजे तक
- अमृत: सुबह 9:04 से 10:37 बजे तक
- काल: सुबह 10:37 से दोपहर 12:10 बजे तक
- शुभ: दोपहर 12:10 से 1:43 बजे तक
- रोग: दोपहर 1:43 से 3:16 बजे तक
- उद्वेग: दोपहर 3:16 से 4:49 बजे तक
- चर: शाम 4:49 से 6:23 बजे तक
रात का चौघड़िया
- रोग: शाम 6:23 से 7:57 बजे तक
- काल: शाम 7:57 से 9:30 बजे तक
- लाभ: रात 9:30 से 11:04 बजे तक
- उद्वेग: रात 11:04 से 12:37 बजे तक
- शुभ: रात 12:37 से 2:11 बजे तक
- अमृत: रात 2:11 से 3:44 बजे तक
- चर: रात 3:44 से 5:18 बजे तक
- रोग: सुबह 5:18 से 5:58 बजे तक
28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Source link
#आज #रकष #बधन #पर #चदर #गरहण #क #सय #सबह #य #शम #कब #बध #रख #Grahan #Time #Raksha #Bandhan #Kab #Lgega #Sutak #Kaal #Rakhi #Muhurat #Hindi


