बासवा | दो दिन के अंतराल के बाद मंगलवार सुबह क्षेत्र में फिर बारिश हुई। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई तेज बारिश करीब आधे घंटे तक जारी रही। घने बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया, वहीं हाईवे पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। बारिश से खेतों में खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है। किसानों ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से खेतों में उगी खरपतवार भी काफी हद तक साफ हो गई है। बारिश थमते ही किसान फसलों में खाद डालने के काम में जुट गए, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनने के बाद कृषि कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
Source link
#आध #घट #क #तज #बरश #खद #डलन #क #कम #शर #Khargone #News
Posted inइंदौर समाचार


