‘आप झूठ बोल रहे हैं…’ पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच


बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने साल 2018 की फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर सीन देखने के बाद उस वक्त इस पर निराशा जाहिर करते हुए इसे लेकर एक ओपन लेटर लिखा था. वहीं इस मामले पर उन्होंने पिछले महीने एक कार्यक्रम में भी बात की थी. उनके उस बयान पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया था. हालांकि अब एक्ट्रेस का कहना है कि उनके बयान को गलत समझा गया. एक्ट्रेस ने सफाई दी कि उन्होंने जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा था.

जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर की सफाई

स्वरा भास्कर ने हाल ही में स्क्रीन को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने जौहर पर दिए अपने पुराने बयान पर बात की. उन्होंने कहा, ‘ये 9-10 साल पुरानी कंट्रोवर्सी है. मैंने जब इसे लेकर ओपन लेटर लिखा था तब भी मुझे गालियां मिली थीं. वहीं अब जब मैंने एक सवाल का जवाब दिया तब भी गालियां मिल रही हैं. जिस चीज पर आप 10 साल पहले गुस्सा हुए थे उस पर वापस गुस्सा हो रहे हैं. आप मेरी बातों का न सिर्फ गलत मतलब निकाल रहे हैं, बल्कि आप झूठ बोल रहे है कि मैंने क्या कहा था?’

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बाहों में रणबीर कपूर, ‘लव एंड वॉर’ एक्ट्रेस ने पति को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

जौहर को कायरता नहीं कहा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैंने ये कहा था कि अगर मैं रेप सर्वाइवर होती और उस महिमामंडन (जौहर) को देखती तो मैं कायर जैसा फील करती. बड़े-बड़े मीडिया चैनल ने कहा कि स्वरा भास्कर जौहर को कायरता कह रही हैं, जौहर करने वाली महिलाओं को कायर बता रही हैं. मेरा मानना है कि ये एक बना बनाया विवाद था.’

मेरे नाम पर लोगों को नौकरियां मिल रही हैं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा लोगों से कहती हूं मेरे बारे में झूठ बोलने से, मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने से, मुझे परेशान करने, टारगेट करने और मेरा नाम लेने से आपकी नौकरी चल रही है तो इस दिवाली पर एक हैंपर और एक धन्यवाद नोट भी मुझे भेजिए. कुछ लोगों को मेरे नाम के कारण नौकरी मिल रही है.’

सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

स्वरा ने इस मामले पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था. उन्होंने लिखा था, ‘मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है, जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी. शर्मनाक है कि मीडिया चैनल और लोग बार-बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं. गाली देनी है तो दो, पर सही बयान पर दो!!’

‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में नजर आ रही हैं स्वरा

2009 में एक्टिंग डेब्यू करने वाली स्वरा ‘तनु वेड्स मनु’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों से चर्चा में रही हैं. इन दिनों एक्ट्रेस ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ नाम के रियलिटी शो में हैं, जिसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा सीमा, विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी कपूर और आराध्या बच्चन के मामले पहले





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *