आम्रपाली दुबे मां बनने को बेताब, इमोशनल होते हुए बोलीं- जल्द ही मेरा…, Bhojpuri Hindi News


आम्रपाली दुबे का भोजपुरी बवाल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने मन की बात बताती हैं। आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें मां बनना हैं और वह काफी बेताब हैं इसके लिए।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों शो भोजपुरी बवाल में नजर आ रही हैं। यह शो शुरुआत से काफी बवाल मचा रहा है। इसमें भोजपुरी स्टार्स के बीच काफी हंगामे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें आम्रपाली अपने दिल की बात शेयर करती हैं। वह मां हनने की इच्छा शेयर करती हैं।

किस बात से इमोशनल हुईं आम्रपाली दुबे

दरअसल, जियो हॉटस्टार रिएलिटी ने अपने पेज पर वीडियो शेयर किया जिसमें आम्रपाली बोलती हैं कि इस पॉपुलैरिटी की जो सबसे अच्छी बात लगती है वो ये कि जहां भी जाएं आम्रपाली आम्रपाली सुनने को मिलता है। घर आकर पालू-पालू सुनने को मिलता है। लेकिन ये सारा प्यार, ये सारा शोर एक खालीपन को कभी भर नहीं पाता है। एक शब्द है जो सुनने के लिए सच में मेरे कान तरस रहे हैं और वो है मां।

आम्रपाली ने फैंस से मांगा आशीर्वाद

इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ‘फेम और स्पॉटलाइट के पीछे छिपे आम्रपाली के जज्बात। वीडियो पर आम्रपाली ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा, मां तो मां होती है, चाहे देवकी मां हो या यशोदा मां। आप सब भी अपना आर्शीवाद दें कि मेरा अडोप्शन का लीगल प्रोसेस जल्द ही पूरा हो जाए और मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा पाऊं।’

परिवार वालों को बताई आम्रपाली ने अपनी इच्छा

बता दें कि इससे पहले भी एक प्रोमो आया था जिसमें आम्रपाली अपने परिवार वालों से इस बारे में डिस्कस करती हैं। आम्रपाली की बात सुनकर उनका पूरा परिवार हैरान हो जाता है। उनके मम्मी-पापा इस बात के खिलाफ दिखते हैं। वे आम्रपाली को बोलते हैं कि ये सब सही नहीं है। आम्रपाली उनकी बात सुनकर रोने लगती हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *