आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में एक रन से हराया, 2-0 से सिरीज़ पर किया क़ब्ज़ा

आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में एक रन से हराया, 2-0 से सिरीज़ पर किया क़ब्ज़ा

कप्तान श्रेयस अय्यर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की ये पहली टी-20 सिरीज़ थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच भी हरा दिया है. इस तरह से उसने दो मैचों की सिरीज़ पर 2-0 से क़ब्ज़ा कर लिया.

बेलफ़ास्ट में खेले गए मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुक़सान पर 154 रन बनाए थे.

लेकिन भारत की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई.

भारत की बेहद ख़राब शुरुआत

भारत ने दूसरे मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत ने दूसरे मैच में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया था

आयरलैंड की ओर से मिले 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही.

इस मैच में टीम के दोनों ही बल्लेबाज़ बिना खाता खोले आउट हो गए.

मैच की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्हें जय मूंदड़ा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद भारत के दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा भी अपनी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वो मूंदड़ा के दूसरे शिकार बने.

अब तक भारत महज़ एक रन पर अपने दो विकेट गंवा चुका था.

हालाँकि मूंदड़ा की शानदार गेंदबाज़ी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी महज़ 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस समय टीम का स्कोर था, तीन विकेट के नुक़सान पर 19 रन.

इस ख़राब शुरुआत से भारत ने कोई सबक नहीं लिया और ईशान किशन 12 रन बनाकर रन आउट हो गए. अब भारत का स्कोर था 35 रन और उसके टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज़ आउट हो चुके थे.

तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक

तिलक वर्मा ने मैच में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, तिलक वर्मा ने मैच में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाए

भारत की टीम का स्कोर आठ ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर 54 रन था तभी बारिश की वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.

हालांकि मैच दोबारा शुरू होने के बाद भारत की पारी थोड़ी संभलती नज़र आ रही थी, तभी अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए और टीम का स्कोर पांच विकेट पर 74 रन था.

इसके बाद शिवम दुबे ने आकर भारत की पारी को संभालने की कोशिश की और भारत का स्कोर 109 तक पहुंचा दिया. इस समय भारत को 24 गेंद में 46 रनों की ज़रूरत थी.

मैच रोमांचक मोड़ तक पहुंचता नज़र आ रहा था तभी शिवम दुबे 20 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद तिलक वर्मा ने 17वें ओवर में 49 के स्कोर पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह भारत की पारी का पहला छक्का था. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

लेकिन अगली ही गेंद पर वर्मा 55 रन बनाकर आउट हो गए और भारत की चुनौती ख़त्म होती दिखने लगी.

पहले मैच में प्रिंस यादव ने की शानदार गेंदबाज़ी

प्रिंस यादव ने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाज़ी की और तीन विकेट झटके

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रिंस यादव ने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाज़ी की और तीन विकेट झटके

आयरलैंड की ओर से सबसे ज़्यादा 53 रन हैरी टेक्टर ने बनाए.

उनके अलावा टीम के लिए बेन कैलिट्ज़ ने 37 रनों का योगदान दिया. आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकन 15 रन बनाकर आउट हुए.

भारत की ओर से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए. उन्होंने चार ओवर में 22 रन दिए.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने भी 2-2 विकेट लिए.

आयरलैंड की टीम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी-20 मैच और सिरीज़ में हराया है

इस मैच में डेब्यू कर रहे भारत के एक और खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे ने दो ओवर गेंदबाज़ी की. हालाँकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 25 रन दे दिए.

फिर भी भारत को मिला 155 रनों का लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं दिख रहा था, लेकिन टीम इस लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई.

इससे पहले 26 जून 2026 यानी शुक्रवार को आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 182 रन बनाए थे.

उस मैच में भारत की टीम महज़ 148 रनों पर सिमट गई थी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

Source link
#आयरलड #न #भरत #क #दसर #ट20 #मच #म #एक #रन #स #हरय #स #सरज #पर #कय #कबज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *