आरजी कर केस:गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक को थाने के बाहर भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा, अंडे-कीचड़ भी फेंके – Rg Kar Doctor Hasty Cremation Nirmal Ghosh Mob Attack

आरजी कर केस:गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक को थाने के बाहर भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा, अंडे-कीचड़ भी फेंके – Rg Kar Doctor Hasty Cremation Nirmal Ghosh Mob Attack

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता की कथित जल्दबाजी में अंत्येष्टि का मामला फिर गरमा गया है। मामले में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष पर शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। जूते, अंडे और कीचड़ भी फेंका। घोष को एक दिन पहले ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन विधायक के तौर पर पीड़िता के शव की जल्दबाजी में अंत्येष्टि कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

पुलिस थाने के बाहर भीड़ ने क्यों किया हमला?

घोष को खड़दह पुलिस थाने से बैरकपुर उपमंडलीय अदालत ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बाहर जमा भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और आरएएफ के जवानों ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। उनके सिर को हेलमेट से ढक दिया गया। इसके बावजूद भीड़ ने हमला कर दिया। उनके सफेद कुर्ते पर कीचड़ और अंडे के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। बैरकपुर अदालत में भी घोष को विरोध का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें अदालत की हवालात तक पहुंचाया।

क्या दूसरे आरोपी के साथ भी हुआ ऐसा ही?

मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी के साथ भी ऐसा ही व्यवहार हुआ। वह पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व पार्षद और घोष के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं। पुलिस जब उन्हें अदालत ले जाने वाली गाड़ी तक पहुंचा रही थी, तभी भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया। आरोप है कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के बाद पानीहाटी श्मशान घाट ले जाए जाने के दौरान मुखर्जी वहां मौजूद थे। मामले का तीसरा आरोपी पानीहाटी नगरपालिका का पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार उसकी तलाश जारी है।

आरजी कर केस:गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक को थाने के बाहर भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा, अंडे-कीचड़ भी फेंके – Rg Kar Doctor Hasty Cremation Nirmal Ghosh Mob Attack


क्या है जल्दबाजी में अंत्येष्टि का पूरा मामला?

पीड़िता के पिता ने सोमवार को नई शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को बाद में प्राथमिकी में बदल दिया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि घोष समेत तीन लोगों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर परिवार की इच्छा के खिलाफ शव की जल्दबाजी में अंत्येष्टि कराई।

मामला सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पीड़िता की दूसरी बरसी पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में बैरकपुर पुलिस आयुक्त को नई जांच शुरू करने का निर्देश दिया था। यह पहल इसलिए अहम मानी गई क्योंकि कथित जल्दबाजी में अंत्येष्टि का पहलू सीबीआई की चल रही जांच के दायरे से बाहर रहा था। पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि अंत्येष्टि इतनी जल्दी कराई गई कि दोबारा पोस्टमार्टम की संभावना ही खत्म हो गई। उनका कहना है कि दोबारा पोस्टमार्टम से उनकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते थे।

अदालत ने रंगदारी मामले में निर्मल घोष आठ दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा

वहीं, एक दूसरे मामले में बैरकपुर अदालत ने पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को आठ दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। निर्मल घोष को ओडिशा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर उनके ही ड्राइवर ने लॉटरी का टिकट छीनने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धमकी देने और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है।

दूसरी तरफ, आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार से जुड़े मामले में उन्हें राहत मिल गई है। अदालत ने इस मामले में निर्मल घोष को जमानत दे दी है। उनके वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि इस मामले की जांच पहले से ही सीबीआई कर रही है। जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी, तब गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और नारेबाजी की।

Source link
#आरज #कर #कसगरफतर #परव #टएमस #वधयक #क #थन #क #बहर #भड #न #लतघस #स #पट #अडकचड #भ #फक #Kar #Doctor #Hasty #Cremation #Nirmal #Ghosh #Mob #Attack

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *