आर्मी हैलिकॉप्टर के सामने यूनिफ़ॉर्म में कैप्टन ने किया मंगेतर को प्रपोज़, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आर्मी हैलिकॉप्टर के सामने यूनिफ़ॉर्म में कैप्टन ने किया मंगेतर को प्रपोज़, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान इंडियन आर्मी एविएशन कैप्टन भरत भारद्वाज

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान इंडियन आर्मी एविएशन कैप्टन भरत भारद्वाज अपनी मंगेतर आरुषि को प्रपोज़ करते हुए दिखाई दिए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल हुए वीडियो में ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान इंडियन आर्मी एविएशन कैप्टन भरत भारद्वाज अपनी मंगेतर आरुषि को प्रपोज़ करते हुए दिखाई दिए.

उन्होंने दो जून को महाराष्ट्र के नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल से अपनी फ़्लाइट ट्रेनिंग पूरी की.

जिस वक्त भरत ने आरुषि को प्रपोज़ किया तब पीछे एक आर्मी हैलिकॉप्टर खड़ा था.

इस मौके के दौरान मौजूद रहे परिवार के लोगों और साथी अफ़सरों ने तालियां बजाईं और इस पल को सेलिब्रेट किया.

लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की राय बंटी हुई नज़र आई. कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसकी सराहना करते हुए नजर आए, तो कुछ ने इसकी आलोचना की.

भरत भारद्वाज ने क्या कहा

जैसे मेरे और मेरे परिवार के लिए ये बड़ा दिन है तो क्यों न मैं इस दिन को अपनी मंगेतर के लिए बड़ा बना दूं

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कैप्टन भारद्वाज ने कहा कि वह इस दिन को अपनी मंगेतर के लिए बड़ा बनाना चाहते थे

दो जून को आरुषि को प्रपोज़ करने के बाद भरत भारद्वाज ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की.

उन्होंने कहा, “एक साल की कड़ी मेहनत के बाद आज हम सभी के लिए काफ़ी बड़ा दिन था. हम सभी आज पायलट और इंस्ट्रक्टर बन गए हैं. हमारी मेहनत आज सफल हुई.”

“अब यह मेरी मंगेतर हैं और इन्हें मैं पांच साल से जानता हूं, हम एक-दूसरे को जानते हैं. मुझे इनसे ये पूछने के लिए क्या आप मेरे से शादी करेंगी, इससे बेहतर दिन कोई और नहीं लगा.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे परिवार के लिए ये बहुत बड़ा दिन है. मेरी सोच ये थी कि जैसे मेरे और मेरे परिवार के लिए ये बड़ा दिन है तो क्यों न मैं इस दिन को अपनी मंगेतर के लिए बड़ा बना दूं. तो इस पूरे आइडिया के पीछे मेरी यही सोच थी.”

सोशल मीडिया पर बंटी राय

लेकिन कैप्टन भारद्वाज का यह विचार सभी को अच्छा नहीं लगा. सुरभि गरवाल नाम की यूज़र ने उनके प्रपोज़ करने के तरीके पर सवाल उठाए.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय सेना के अधिकारी कैप्टन भारत भारद्वाज ने कथित तौर पर सैन्य अनुशासन और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया. उन्होंने परेड जैसे एक औपचारिक सैन्य कार्यक्रम के दौरान, यूनिफ़ॉर्म पहनकर और सैन्य उपकरणों के सामने अपनी मंगेतर को प्रपोज़ किया.”

विनय उपाध्याय नाम के यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कैप्टन भारत भारद्वाज के अपनी जीवन साथी आयुषी को प्रपोज़ करने को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है.”

“हो सकता है कि कुछ नियमों का उल्लंघन हुआ हो या युवा अधिकारी थोड़ा अधिक भावुक होकर आगे बढ़ गए हों. लेकिन जैसा कि हमने अक्सर देखा और सुना है, ‘नो योर आर्मी’ जैसे कार्यक्रमों में आम लोगों को सेना के उपकरणों और हथियारों के साथ फ़ोटो लेने का मौका दिया जाता है, जो प्रेरणा का काम करता है.”

“ऐसे खास पल को बहस, विवाद और अलग-अलग राय से ऊपर उठकर सराहा जाना चाहिए.”

केएस यादव नाम के सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, “मामला यह है कि आर्मी अधिकारी कैप्टन भारत भारद्वाज ने कथित तौर पर सैन्य नियमों और अनुशासन का उल्लंघन किया.”

“उन्होंने पासिंग आउट परेड जैसे एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान, यूनिफ़ॉर्म में और सैन्य उपकरणों के सामने अपनी मंगेतर को प्रपोज़ किया.”

‘राष्ट्रीय सुरक्षा का नुकसान नहीं हुआ’

लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने भरत भारद्वाज का समर्थन किया

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने भरत भारद्वाज का समर्थन किया

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “लोग इसे ग़लत मानने के बजाय इसे एक सकारात्मक तरीके से भी देख सकते हैं. एक वर्दी में देश की सेवा करने वाला जवान और उसके साथ उसकी जीवन साथी, यह तो एक ख़ूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर है.”

पुनीत नाम के यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “कैप्टन भरत भारद्वाज का हैलिकॉप्टर के पास वर्दी में प्यार जताना एक अलग ही ‘कूल’ अंदाज़ दिखाता है.”

“यह कर्तव्य और प्रेम का खूबसूरत मेल है, जो दिखाता है कि भारतीय सेना में शामिल होने से गर्व और रोमांच से भरी ज़िंदगी मिलती है. यह युवाओं के लिए वर्दी को स्टाइल और गर्व के साथ पहनने की सच्ची प्रेरणा है.”

उन्होंने लिखा, “आर्मी कैप्टन ने अपनी मंगेतर को प्रपोज़ किया. इससे कोई राष्ट्रीय सुरक्षा का नुकसान नहीं हुआ. यह चाय का समय था, परेड नहीं. परेड ख़त्म हो चुकी थी और सभी को फ़ोटो लेने की अनुमति थी. इसमें कुछ ग़लत नहीं है.”

“हो सकता है उन्होंने सीमा पार की हो और उन्हें इसके परिणाम का अंदाज़ा है. पर एक अच्छे सैनिक की तरह वह इसे स्वीकार करेंगे. लेकिन अगर वह जोखिम नहीं लेंगे, साहसी कदम नहीं उठाएंगे, सीमाएं नहीं पार करेंगे, तो कौन करेगा और कब करेगा?”

उन्होंने कहा, “कैप्टन भारद्वाज और उनकी मंगेतर को शुभकामनाएं. वे शादी करें, ख़ुशहाल जीवन जिएं.”

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

Source link
#आरम #हलकपटर #क #समन #यनफरम #म #कपटन #न #कय #मगतर #क #परपज #सशल #मडय #पर #छड #बहस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *