
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकबला देखने को मिलेगा. एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज हो रही है. दूसरी ओर सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ के साथ गदर मचाने के लिए तैयार हैं. एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बना ली है.
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने इंडिया टूडे संग बातचीत में बताया, इमरान हाशमी की रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, अच्छी स्थिति में ‘बंटवारा 1947’ की ओपनिंग 9 से 12 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है.
रोहित जायसवाल ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में कहा कि ‘आवारापन 2’ की ओपनिंग बेहतर रहने की उम्मीद है और फिल्म करीब 20 करोड़ रुपये से शुरुआत कर सकती है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ 9 से 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
वहीं, ट्रेड एक्सपर्ट विशेक चौहान के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ की ओपनिंग करीब 10-12 करोड़ रुपये हो सकती है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ पहले दिन 7-8 करोड़ रुपये कमा सकती है.
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Budget: दोनों फिल्मों का बजट जानें
दोनों फिल्मों का बजट और बॉक्स ऑफिस गेम काफी अलग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, जबकि ‘बटवारा 1947’ का बजट 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
Awarapan 2-Batwara 1947: दोनों फिल्मों के बारे में
‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में वापसी कर रहे हैं. उनके साथ दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इधर ‘बंटवारा 1947’ विभाजन पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ आए हैं. फिल्म की कहानी असगर वजाहत के पॉपुलर प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है. इसमें प्रीति जिंटा और शबाना आजमी लीड रोल में हैं.
ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 में ‘माई’, आवारापन 2 में विलेन… एक ही दिन दो फिल्मों के क्लैश पर शबाना आजमी ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं इमरान हाशमी, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज
The post आवारापन 2 या बंटवारा 1947… पहले दिन कौन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगा गदर, ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया कलेक्शन appeared first on Prabhat Khabar.


