आ गया ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री

आ गया ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री

कई बार टलने के बाद, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.  इस फिल्म से 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद ‘रॉकिंग स्टार’यश ने बड़े पर्दे पर मच अवेटेड कमबैक किया है. वहीं अब फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. यहां जान सकते हैं कि ये फिल्म कैसी है. 

‘टॉक्सिक’ में यश का लुक है इम्प्रेसिव
 एबीपी के फर्स्ट रिव्यू के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ पूरी तरह यश की फिल्म है. इस मूवी में उनका लुक तो काफी कमाल का लगा ही है वहीं उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी काफी जबरदस्त है. वे जैसे ही पर्दे पर आते हैं वैसे ही छा जाते हैं.

उनके हर डायलॉग पर थिएटर्स में खूब तालियां बजी हैं. यूं कहिए कि यश ने अपने हर एक सीन में जान डाल दी है. वे काफी स्टाइलिश लगे हैं. यहां तक कि उनके सिगरेट पीने का स्टाइल और मारने का स्टाइल भी काफी दमदार है. यश फिल्म में एक डायलॉग बोलते हैं जिस पर जमकर सीटियां भी बजी. वे कहते हैं- ‘वायलेंस मेरी लैंग्वेज रही, यूनिवर्सल लैंग्वेज’. 

आ गया ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री

एक्ट्रेसेस ने की कमाल की एक्टिंग
‘टॉक्सिक’ में कियारा से लेकर हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत सहित कई अदाकाराएं हैं. इन सभी हसीनाओं का रोल काफी दमदार है. खासतौर पर हुमा कुरैशी की स्क्रीन प्रेजेंस काफी अच्छी है. वहीं नयनतारा अपने एक्शन सीन्स में कमाल कर जाती हैं.  वहीं कियारा आडवाणी और  यश की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी है. 

‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स की नहीं है भरमार
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश और कियारा के काफी इंटीमेट सीन दिखे थे जिसकी आलोचना होने के साथ ही काफी विवाद भी हुआ था. लेकिन जिन सीन्स पर कंट्रोवर्सी हो रही थी वैसा फिल्म देखने के बाद कुछ नहीं लगता. स्टोरी के मुताबिक सभी किरदार जस्टिफाई लगते हैं.

कहानी से जुड़ाव की लगी कमी
फिल्म में यश के साथ फीमेल स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस दमदार है. लेकिन ‘टॉक्सिक’ की सबसे बड़ी कमी इसकी कहानी का फ्लो है जिससे जुड़ाव महससू नहीं होता है. राया की बचपन की स्टोरी जितनी इमोशनल है, पर्दे पर उतनी नहीं दिखती. बोलने में दर्द दिखता है लेकिन वो दर्द महसूस नहीं होता है. हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि यश ने अपने हर सीन में कमाल किया है. पूरी फिल्म नयनतारा और यश के इर्द गिर्द घूमती है और दोनों ही अपने-अपने किरदारो में जमे हैं. 

वहीं फिल्में में खूब वायलेंस भी दिखाई गई है. हिंसा के मामले में ये ‘धुरंधर’ से आगे निकल गई है. लेकिन फिर भी लोग थिएटर में इस फिल्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं. 

कुल मिलाकर: यश का स्वैग, दमदार एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं.

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘इरुमुडी’ ने मारी बाजी, ‘आवारापन 2’ ने भी दिखाया दम, जानें- कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ के बारे में सब कुछ
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।ययह फ़िल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ‘टॉक्सिक’ को सीबीएफसी ने बिना किसी कट के  ‘A’ रेटिंग के साथ मंजूरी दी है. 

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने दूसरे मंगलवार पलटी बाजी, ‘सिंघम रिटर्न्स’ को भी दी मात



Source link
#आ #गय #टकसक #क #फरसट #रवय #हर #सन #म #कमल #लग #यश #कयर #सग #जम #कमसटर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *