इंग्लैंड-अर्जेंटीना सेमीफाइनल में किसका चलेगा जादू?:छह खिलाड़ी जिनपर रहेंगी नजरें, कौन दिलाएगा फाइनल का टिकट? – England Vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide The Fifa World Cup 2026 Semi-final

इंग्लैंड-अर्जेंटीना सेमीफाइनल में किसका चलेगा जादू?:छह खिलाड़ी जिनपर रहेंगी नजरें, कौन दिलाएगा फाइनल का टिकट? – England Vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide The Fifa World Cup 2026 Semi-final

फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल सिर्फ दो दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला नहीं, बल्कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े फुटबॉल सितारों की टक्कर भी होगा। अटलांटा में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में लियोनल मेसी, जूड बेलिंगहम, हैरी केन और कई अन्य स्टार खिलाड़ियों पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। दोनों टीमें 24 साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगी और फाइनल का टिकट इन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा। आइए जानते हैं उन छह खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं…





England vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide the FIFA World Cup 2026 Semi-final

बेलिंगहम
– फोटो : FIFA.COM


जूड बेलिंगहम: इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर

 

  • रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंघम इस विश्व कप में इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 गोल और 1 असिस्ट दर्ज किया है तथा 574 मिनट मैदान पर बिताए हैं।
  • बेलिंगहम ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ दो गोल कर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको के खिलाफ भी दो गोल किए थे।
  • लगातार दो नॉकआउट मुकाबलों में दो-दो गोल करने वाले वह 1986 में डिएगो माराडोना के बाद पहले खिलाड़ी बने हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।


England vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide the FIFA World Cup 2026 Semi-final

हैरी केन
– फोटो : FIFA.COM


हैरी केन: गोल्डन बूट के साथ फाइनल पर नजर

 

  • इंग्लैंड के कप्तान और रूस 2018 के गोल्डन बूट विजेता हैरी केन एक बार फिर शानदार लय में हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6 गोल और 1 असिस्ट किए हैं तथा 627 मिनट खेले हैं।
  • केन ने क्रोएशिया और कांगो डीआर के खिलाफ दो-दो गोल किए, जबकि मेक्सिको के खिलाफ अहम पेनल्टी भी गोल में बदली।
  • नॉर्वे के खिलाफ वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन अटलांटा के इसी मैदान पर कांगो डीआर के खिलाफ दो गोल कर चुके हैं। अर्जेंटीना के डिफेंस के लिए उन्हें रोकना बड़ी चुनौती होगी।


England vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide the FIFA World Cup 2026 Semi-final

एंथनी गॉर्डन
– फोटो : FIFA.com


एंथनी गॉर्डन: बिना गोल किए भी असरदार

 

  • बार्सिलोना से जुड़े युवा विंगर एंथनी गॉर्डन ने भले ही अभी तक कोई गोल नहीं किया हो, लेकिन टीम के आक्रमण में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है।
  • गॉर्डन ने अब तक 3 असिस्ट किए हैं और 327 मिनट मैदान पर बिताए हैं। नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने बेलिंघम के पहले गोल में असिस्ट दिया, जबकि मेक्सिको के खिलाफ पेनल्टी भी दिलाई।
  • उनकी गति और ड्रिब्लिंग अर्जेंटीना के डिफेंडरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।


England vs Argentina: Six Key Players Who Could Decide the FIFA World Cup 2026 Semi-final

लियोनल मेसी
– फोटो : FIFA.com


लियोनल मेसी: अर्जेंटीना की सबसे बड़ी उम्मीद

 

  • मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस विश्व कप में 8 गोल और 2 असिस्ट किए हैं तथा 608 मिनट खेले हैं।
  • मेसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक से की थी। इसके बाद वह ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, केप वर्डे और मिस्र के खिलाफ भी गोल कर चुके हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर मौजूद खिलाड़ियों में शामिल हैं।
  • मेसी पहली बार विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे और डिएगो माराडोना की तरह इस प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेंगे।


Source link
#इगलडअरजटन #समफइनल #म #कसक #चलग #जदछह #खलड #जनपर #रहग #नजर #कन #दलएग #फइनल #क #टकट #England #Argentina #Key #Players #Decide #Fifa #World #Cup #Semifinal

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *