इंडिगो:मुंबई में नहीं उतर सका विमान; सवा घंटे तक लैंडिंग की कोशिश हुई, कई घंटों से सूरत में ही फंसे यात्री – Indigo Delhi-mumbai Flight Diverted To Surat Due To Bad Weather And Turbulence

इंडिगो:मुंबई में नहीं उतर सका विमान; सवा घंटे तक लैंडिंग की कोशिश हुई, कई घंटों से सूरत में ही फंसे यात्री – Indigo Delhi-mumbai Flight Diverted To Surat Due To Bad Weather And Turbulence

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम की स्थिति खराब होने के चलते लैंडिंग में देरी हुई।

जानकारी के मुताबिक, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान करीब सवा घंटे तक हवा में रहा। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई के बजाय सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जहां विमान को उतारा गया।

इंडिगो की वेबसाइट पर दिख रही अलग स्थिति

हालांकि, इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएनआर चेक करने पर फ्लाइट की स्थिति अलग दिखाई दे रही है। वेबसाइट के मुताबिक, 6E 864 करीब 1 घंटे 16 मिनट की देरी के साथ शाम 7:01 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। ऐसे में वेबसाइट पर दिखाई जा रही जानकारी और मौके पर मौजूद यात्रियों की स्थिति में अंतर नजर आ रहा है।

इंडिगो:मुंबई में नहीं उतर सका विमान; सवा घंटे तक लैंडिंग की कोशिश हुई, कई घंटों से सूरत में ही फंसे यात्री – Indigo Delhi-mumbai Flight Diverted To Surat Due To Bad Weather And Turbulence

सूरत एयरपोर्ट पर ही विमान, यात्री इंतजार में

वहीं, यात्रियों के मुताबिक, रात 8 बजे तक विमान सूरत एयरपोर्ट पर ही मौजूद था। यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए आगे क्या व्यवस्था की जाएगी, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यात्री एयरलाइन की ओर से अगली सूचना और मुंबई रवाना होने के समय का इंतजार कर रहे हैं।

Source link
#इडगमबई #म #नह #उतर #सक #वमन #सव #घट #तक #लडग #क #कशश #हई #कई #घट #स #सरत #म #ह #फस #यतर #Indigo #Delhimumbai #Flight #Diverted #Surat #Due #Bad #Weather #Turbulence

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *