इंडिगो प्लेन की हार्ड लैंडिंग: वडोदरा से आए विमान को दिल्ली में जांच के लिए रोका, इंदौर के यात्री हुए परेशान

गुजरात के वडोदरा से दिल्ली पहुंचा इंडिगो का एक विमान शनिवार को हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ। इसके बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। इस वजह से दिल्ली से इंदौर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए बसों में बैठा दिया गया था, लेकिन जांच के चलते उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली।

वडोदरा से दिल्ली आने वाली इस उड़ान ने शनिवार शाम 5:47 बजे उड़ान भरी और शाम 7:35 बजे दिल्ली में लैंडिंग की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान की लैंडिंग सामान्य से अधिक जोरदार थी। इसके बाद एयरलाइन ने विमान की विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया।

जांच के चलते यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

वडोदरा से आने वाली इंडिगो की उड़ान पहले से ही निर्धारित समय से 52 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने पर भी यह अपने नियमित शेड्यूल से 55 मिनट पीछे थी। इसी विमान को बाद में दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होना था।

इंदौर जाने वाले यात्रियों को टर्मिनल के गेट नंबर 31 से बसों में बैठाकर विमान की ओर भेजा जा चुका था। हालांकि, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की जांच का फैसला होने से यात्रियों को बसों से उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते इंदौर जाने वाली उड़ान में और देरी होती रही।

क्या होती है हार्ड लैंडिंग?

जब कोई विमान रनवे पर सामान्य से अधिक जोर या बल के साथ उतरता है, तो उसे हार्ड लैंडिंग कहा जाता है। ऐसा विमान के नीचे आने की गति अधिक होने या लैंडिंग के दौरान उस पर अपेक्षाकृत ज्यादा बल पड़ने के कारण हो सकता है। इसके पीछे कई तकनीकी कारण भी हो सकते हैं। इस मामले में इंडिगो की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई बयान जारी नहीं किया गया था।

Source link
#इडग #पलन #क #हरड #लडग #वडदर #स #आए #वमन #क #दलल #म #जच #क #लए #रक #इदर #क #यतर #हए #परशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *