इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान, वापस लौटा

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान, वापस लौटा

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान, वापस लौटा


बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-451 को शनिवार को हाईजैक की धमकी मिली। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी वाला नोट देखा। जिसके बाद पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने विमान को अपने नियंत्रण में ले लिया। विमान को अलग खड़ा किया गया। विमान में मिले धमकी भरे नोट को किसने लिखा और यह वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। एयरलाइंस बोली- विमान की जांच जारी, पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर ही रुके इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली।” “स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी सुरक्षा जांच के लिए पायलटों ने विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट पर लौटाने का फैसला किया।” प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हैं। इसे कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जांच पूरी होने और जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने तक ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जलपान और जानकारी दे रहा है। इसके बाद ही फ्लाइट लखनऊ के लिए आगे रवाना होगी।

Source link
#इडग #फलइट #क #हईजक #क #धमकटयलट #म #नट #मल #बगलर #स #लखनऊ #ज #रह #थ #वमन #वपस #लट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *