इंदौरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से बड़ी राहत, MR-4 और RW-1 सड़कें लगभग तैयार, सरवटे से ISBT तक का सफर होगा आसान

इंदौरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से बड़ी राहत, MR-4 और RW-1 सड़कें लगभग तैयार, सरवटे से ISBT तक का सफर होगा आसान

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने वाली एमआर-4 और आरडब्ल्यू-1 सड़कें लगभग तैयार हो गई हैं। एक-दो स्थान पर कुछ रुकावटें हैं, लेकिन यहां पर आधी सड़क …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 08:36:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 08:36:27 PM (IST)

इंदौरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से बड़ी राहत, MR-4 और RW-1 सड़कें लगभग तैयार, सरवटे से ISBT तक का सफर होगा आसान
सरवटे से आइएसबीटी तक अब राह आसान। (AI Generated Image)

HighLights

  1. सरवटे से आइएसबीटी तक अब राह आसान, MR-4 और RW-1 तैयार
  2. रेलवे स्टेशन, सरवटे बस स्टैंड और आइएसबीटी को जोड़ेंगी दोनों सड़कें
  3. MR-4 और RW-1 से उज्जैन रोड और बायपास को मिलेगी कनेक्टिविटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने वाली एमआर-4 और आरडब्ल्यू-1 सड़कें लगभग तैयार हो गई हैं। एक-दो स्थान पर कुछ रुकावटें हैं, लेकिन यहां पर आधी सड़क तैयार है। इन दोनों सड़कों के शुरू होने से शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों के बीच आवाजाही आसान होने के साथ ही पश्चिमी इंदौर से उज्जैन रोड और एमआर-10 की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। अभी इस दिशा में जाने वाले कई वाहनों को विजय नगर क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव रहता है।

सरवटे से आइएसबीटी तक अब राह आसान

नई सड़कें सरवटे बस स्टैंड, इंदौर रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन और कुमेड़ी आइएसबीटी को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी। इससे बस या ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक परिवहन केंद्र से दूसरे केंद्र तक पहुंचना आसान होगा। खासतौर पर कुमेड़ी आइएसबीटी के शुरू होने के बाद यहां पर आने-जाने वाले यात्रियों को शहर के मध्य क्षेत्र और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अधिक सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।

इन दोनों सड़कों को शहर के परिवहन नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। एक ओर जहां ये मध्य क्षेत्र को पूर्वी और उत्तरी हिस्सों से जोड़ेंगी, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों को सीधा विकल्प उपलब्ध कराएंगी। इससे यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत हो सकती है।

naidunia_image

वाहनों का लंबा चक्कर बचेगा

पश्चिमी इंदौर और बायपास क्षेत्र से वाहनों को उज्जैन रोड तक जाने के लिए लंबा चक्कर लगाते हुए पहुंचना पड़ता था। यह वाहन विजय नगर और बापट चौराहा सहित आसपास के मार्गों से होकर उज्जैन रोड तक आते थे। एमआर-4 और आरडब्ल्यू-1 सड़क के तैयार होने का बड़ा फायदा पश्चिमी क्षेत्र में रहने वालों को भी मिलेगा। इनको शहर के व्यस्त हिस्सों में अनावश्यक प्रवेश किए बिना उज्जैन रोड पहुंचने की बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

दो स्थानों पर बाधाएं कायम

एमआर-4 और आरडब्ल्यू-1 का अधिकांश हिस्सा तैयार हो चुका है, लेकिन दो स्थानों पर बाधाएं कायम हैं। एमआर-4 के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने वाले हिस्से का निर्माण अटका हुआ है। यहां पर 80 मकानों को हटाया जाना है, इसके बाद सड़क का निर्माण होगा। अभी एक लेन सड़क से यातायात निकल रहा है। वहीं आरडब्ल्यू-1 में एक स्थान पर फैक्ट्री की बाधा है। इसलिए एक लाइन तैयार हो चुकी है, जबकि दूसरी का निर्माण कार्य होना शेष है।

रेलवे स्टेशन पहुंच होगी आसान

इन दोनों सड़कें पश्चिम क्षेत्र के लोगों के लिए तो उपयोगी होगी, साथ ही विजय नगर, सुखलिया, एमआर-10, सिंगापुर टाउनशिव, कुमेड़ी और भांग्या आदि क्षेत्र के रहवासियों के लिए भी बेहतर विकल्प बनेगी। इस सड़क के कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग आसानी से रेलवे स्टेशन और राजवाड़ा तक पहुंच सकेंगे। वर्तमान में इन क्षेत्रों के लोगों को बीआरटीएस, एमजी रोड के सघन यातायात से गुजरना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 3500 टैक्सियों का चक्का जाम, किराया बढ़ाने और एग्रीगेटर कंपनियों पर नकेल कसने की मांग, CM को सौंपेंगे ज्ञापन

यह होंगे फायदे

  • कुमेड़ी आइएसबीटी शुरू होते ही सरवटे और तीनों रेलवे स्टेशन जुड़ जाएंगे।
  • विजय नगर और मरीमाता चौराहा पर कम होगा वाहनों का दबाव।
  • सिंहस्थ में यह सड़क बेहतर विकल्प बनेगी और यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
  • पश्चिम क्षेत्र के साथ बायपास तक के वाहन सीधे उज्जैन रोड पहुंच सकेंगे।

Source link
#इदरवसय #क #मलग #टरफक #स #बड #रहत #MR4 #और #RW1 #सडक #लगभग #तयर #सरवट #स #ISBT #तक #क #सफर #हग #आसन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *