इंदौरवासियों को 2 साल की परेशानी से मिलेगी मुक्ति, लवकुश चौराहा पर सर्विस रोड का काम शुरू, ट्रैफिक होगा डायवर्ट

इंदौरवासियों को 2 साल की परेशानी से मिलेगी मुक्ति, लवकुश चौराहा पर सर्विस रोड का काम शुरू, ट्रैफिक होगा डायवर्ट

इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना के तहत अब सर्विस रोड निर्माण कार्य भी शुरू किया जा रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 09:58:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 09:58:15 PM (IST)

इंदौरवासियों को 2 साल की परेशानी से मिलेगी मुक्ति, लवकुश चौराहा पर सर्विस रोड का काम शुरू, ट्रैफिक होगा डायवर्ट
लवकुश चौराहा से मरीमाता जाने वाले वाहन होंगे डायवर्ट।

HighLights

  1. लवकुश चौराहा डबल डेकर फ्लाईओवर का 85% काम पूरा
  2. वाहन चालकों को दो साल की परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
  3. इंदौर के लवकुश चौराहा से मरीमाता मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना के तहत अब सर्विस रोड निर्माण कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इसके चलते लवकुश चौराहा से मरीमाता की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा। प्रस्तावित डायवर्शन का ट्रायल रन 23 मई को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके सफल रहने पर अस्थाई रूप से इसको लागू कर दिया जाएगा।

1452 मीटर लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर का 85 प्रतिशत काम पूरा

आईडीए द्वारा इंदौर-उज्जैन रोड के समानांतर करीब 1452 मीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे भविष्य में यातायात अधिक सुगम हो सकेगा।

मरीमाता से उज्जैन रोड की ओर आने-जाने वाली सर्विस रोड को सीमेंट कंक्रीट से तैयार किया जाएगा। पहले चरण में लवकुश चौराहा से मरीमाता की ओर जाने वाली सर्विस रोड का निर्माण लवकुश चौराहा से इंडो-जर्मन टूल रूम के सामने तक किया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, पीएम राहत योजना में उपचार नहीं करने पर अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

पिछले दो वर्षों से परेशान वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

यातायात व्यवस्था के तहत लवकुश चौराहा से मरीमाता जाने वाले वाहन पहले लेफ्ट टर्न लेकर एमआर-10 मार्ग पर जाएंगे। इसके बाद एमआर-10 आरओबी के पूर्व औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए इंडो-जर्मन टूल रूम के सामने से दोबारा सांवेर रोड होते हुए मरीमाता की ओर पहुंच सकेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान में खराब सर्विस रोड के कारण पिछले करीब दो वर्षों से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई सर्विस रोड बनने के बाद यातायात अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

www.naidunia.com
#इदरवसय #क #सल #क #परशन #स #मलग #मकत #लवकश #चरह #पर #सरवस #रड #क #कम #शर #टरफक #हग #डयवरट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *