इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव आज: अध्यक्ष पद पर अष्टकोणीय मुकाबला, सचिव पद पर मिलेगा नया चेहरा

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव आज: अध्यक्ष पद पर अष्टकोणीय मुकाबला, सचिव पद पर मिलेगा नया चेहरा

मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम करीब छह बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सुचा…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 09:39:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 09:39:44 AM (IST)

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव आज: अध्यक्ष पद पर अष्टकोणीय मुकाबला, सचिव पद पर मिलेगा नया चेहरा
इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 5463 सदस्य डालेंगे मत, सात बूथ बनाए, वरिष्ठ और महिला मतदाताओं के लिए अलग बूथ
  2. मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा
  3. इसके बाद शाम करीब छह बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 25 जून 2026 गुरुवार को होंगे। मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम करीब छह बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सुचारू मतदान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा और मीडिया प्रभारी संजय मेहरा ने बताया कि मतदान और मतगणना का कार्य संभालने के लिए 100 से ज्यादा सदस्यीय टीम तैनात की गई है। वर्षा की आशंका को देखते हुए वाटर प्रुफ टेंट लगाए गए हैं। मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए हैं।

इनमें से एक बूथ लाइब्रेरी में बनाया गया है। यह महिला मतदाताओं के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों के लिए दो बूथ टेबल टेनिस हाल में बनाए गए हैं। अन्य चार बूथों पर अन्य सदस्य मतदान कर सकेंगे। इस बार सचिव पद पर नया चेहरा देखने को मिलेगा क्योंकि इस पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से कोई भी पूर्व में सचिव नहीं रहा है।

शाम छह बजे शुरू होगी मतगणना

मिश्रा ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद पहले बचे हुए मतदान पत्रों को नष्ट किया जाएगा। एसोसिएशन के हाल में पदाधिकारियों के मतों की गिनती होगी। जबकि कार्यकारिणी के लिए मतपत्रों की गिनती लाइब्रेरी हाल में होगी। इस बार कोषाध्यक्ष पद और कार्यकारिणी सदस्य के दो पद महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित किए गए हैं।

ये है स्थिति

  • कुल वकील वोटर – 5463
  • चुनाव होना है – 11 पदों के लिए
  • पदाधिकारी – 5 पद
  • कार्यकारिणी – 6 पद
  • कुल प्रत्याशी – 53
  • पदाधिकारियों के 5 पद पर – 32 प्रत्याशी
  • कार्यकारिणी के छह पद के लिए – 21 प्रत्याशी

इन पदों पर इनके बीच है मुकाबला

  • अध्यक्ष पद – राजेश खंडेलवाल, राजेंद्र यादव, एलएल यादव, गोपाल कचोलिया, राकेश पाल, रविंद्रसिंह गौड़, मनोज वर्मा, श्रीराम भदौरिया
  • उपाध्यक्ष पद- हरीशकुमार बंदावड़े, जितेंद्र निंम, पुरूषोत्तम सोमानी, संतोष कुमार पांडेय, संतोष सिंह ठाकुर, सुरेंद्रसिंह गंभीर व सुनील पटेल।
  • सचिव पद – धर्मेंद्र गुर्जर, रोहित दातरे, अमित पाठक, भूपेंद्र साहू, विशाल रामटेके
  • सहसचिव पद- अक्षय बाजपेयी, मुकेशसिंह तोमर, निमेष सोलंकी, रामदास नैनावत, रत्नेश पाल, श्रवणकुमार मिश्रा व विकास चौबे।
  • कोषाध्यक्ष पद- पल्लवीका अध्यारू, पिंकी हरिवंशी, डॉ. पिंकी सुनहरे, पुष्पांजली द्विवेदी व सविता तिवारी।
  • कार्यकारिणी सदस्य- अजय बेंडवाल, आयुष भोरहरी, दीपा सोनकर, दिनेश मेहर, गगनदीपसिंह भाटिया, कन्हैया चौहान, ममता बिल्लोरिया, नरेंद्र आमोदे, नितिन पाराशर, पारस जैन, प्रकाश यादव, प्रखर चौहान, पुष्पांजली सोनी, राकेशकुमार अहिरवार, ऋषभ चौहान, शैलेंद्र बौरासी, श्यामा वर्मा, शिवराज घाड़गे, स्रेहील वर्मा, सुधीर व्यास व सुमनलता मुकाती।

इंदौर अभिभाषक संघ चुनाव में प्रत्याशी नहीं बांट सकेंगे पंपलेट और कार्ड, अध्यक्ष-सचिव पद के लिए 18 हजार रुपये तय हुआ नामांकन शुल्क

Source link
#इदर #अभभषक #सघ #क #चनव #आज #अधयकष #पद #पर #अषटकणय #मकबल #सचव #पद #पर #मलग #नय #चहर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *