इंदौर :  इंदौर के इन्द्रपुरी में शॉर्ट सर्किट से रावण जलकर हुआ स्वाहा, पटाखे का शोर सुनकर लोग निकले

इंदौर : इंदौर के इन्द्रपुरी में शॉर्ट सर्किट से रावण जलकर हुआ स्वाहा, पटाखे का शोर सुनकर लोग निकले

इंदौर :  इंदौर के इन्द्रपुरी में शॉर्ट सर्किट से रावण जलकर हुआ स्वाहा, पटाखे का शोर सुनकर लोग निकले

शार्ट सर्किट से जल गया रावण
– फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में दशहरे के अवसर पर रावण दहन की तैयारियों के बीच इन्द्रपुरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शॉर्ट सर्किट के चलते रावण के पुतले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रावण को अपनी चपेट में ले लिया और रावण का पुतला जलकर स्वाहा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। अब  आयोजक दूसरा रावण तैयार करने में जूटे है। इस रावण का दहन मंगलवार को विधायक मधु वर्मा करने वाले वाले थे, लेकिन वह खुद ही जल गया।



इन्द्रपुरी क्षेत्र में विधायक मधु वर्मा की टीम द्वारा रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इसके लिए रावण का पुतला तैयार किया गया था, लेकिन रावण दहन के निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही शॉर्ट सर्किट के कारण पुतले में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद पुतले में लगे पटाखे अचानक फूटने लगे। पटाखों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुद रावण के चलने को लेकर चर्चा भी होती रही।

 

घटना के चलते आयोजकों के सामने रावण दहन कार्यक्रम को लेकर संकट खड़ा हो गया। रावण का पुतला पूरी तरह जल जाने के बाद आयोजन से जुड़े लोगों ने तत्काल नया पुतला तैयार करने की कवायद शुरू कर दी।

Source link
#इदर #इदर #क #इनदरपर #म #शरट #सरकट #स #रवण #जलकर #हआ #सवह #पटख #क #शर #सनकर #लग #नकल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *