इंदौर: इंदौर में बैंक हड़ताल, करोड़ों के भुगतान अटके, छह सौ से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद रही

इंदौर में बैंक हड़ताल के कारण शुक्रवार को बैंक संबंधी कामकाज प्रभावित रहा। करोड़ों रुपये के भुगतान बैंकों के बंद होने के कारण अटके रहे और लोग परेशान होते रहे। बैंककर्मी सप्ताह में पांच दिन काम करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।


 

बैंककर्मी सुबह घरों से तो निकले, लेकिन बैंक शाखाओं में पहुंचने के बजाय प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। वे सांठा बाजार में जमा हुए और रैली के रूप में प्रिंस यशवंत रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। उनके हाथों में विभिन्न मांगों की तख्तियां थीं और वे नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुईं।

 

इंदौर में पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग और लंबित मांगों पर केंद्र सरकार के रवैये के विरोध में शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसमें इंदौर के बैंककर्मी भी शामिल रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर की जा रही हड़ताल के दौरान जिले की 848 बैंक शाखाओं में से करीब 652 शाखाएं बंद रहीं। इससे करोड़ों रुपये का लेन-देन शुक्रवार को प्रभावित हुआ।

 

यूएफबीयू इंदौर के संयोजक मोहनकृष्ण शुक्ला के मुताबिक, बैंककर्मी सुबह 10 बजे सांठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने जमा हुए। यहां से रैली के रूप में प्रिंस यशवंत रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के कारण राजवाड़ा क्षेत्र का ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

Source link
#इदर #इदर #म #बक #हडतल #करड #क #भगतन #अटक #छह #स #स #जयद #बक #शखए #बद #रह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *