इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक महिला का शव हौज में मिला है। पुलिस को हत्या की आशंका है और पूछताछ के लिए पति और जेठानी को हिरासत में लिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
राऊ क्षेत्र के नेहरू नगर से पुलिस को एक महिला, वंदना कुशवाह का शव हौज में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण ही पति और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वंदना का उपेंद्र से 11 अगस्त को ही प्रेम विवाह हुआ था। उपेंद्र नशा भी करता है, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आस-पड़ोसियों ने बताया कि वंदना और उपेंद्र के झगड़ने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद जब उपेंद्र घर से बाहर निकला, तो उसकी शर्ट पर खून के दाग थे। रहवासियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो वंदना हौज में पड़ी थी, बाहर निकाल कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करेगी। फिलहाल पति और जेठानी से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि प्रेम विवाह के लिए वंदना के परिवार के लोग भी राजी नहीं थे।
Source link
#इदर #इदर #म #महल #क #हतय #क #आशक #दन #पहल #हआ #थ #लव #मरज


