इंदौर: इंदौर में सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले युवक को चप्पलों से पीटा, युवकों ने लात-घूसे मारे

इंदौर में छेड़छाड़ के आरोपी की जनता ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक अर्धनग्न अवस्था में हाथ जोड़कर मारपीट न करने की मिन्नते मांग रहा था। घटना रावजी बाजार क्षेत्र की है। बुधवार को एक महिला पैदल जा रही थी। इस बीच असलम खान नामक युवक गाड़ी लेकर आया और महिला से गाड़ी में बैठने की जिद करने लगा।

महिला की उससे पहले से पहचान थी। महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो वह उसे पकड़ कर जबरन बैठाने की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला ने चिल्ला कर मदद मांगी। वहां लोग एकत्र हुए। इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने असलम की पिटाई शुरू कर दी। मारते हुए उसके कपड़े भी उतार दिए। महिलाओं ने चप्पलों से युवक की पिटाई की, तो युवकों ने लात घूंसे चलाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

बताते है कि आरोपी और महिला की दोस्ती थी। महिला की दूसरी जगह शादी हो गई तो उसने बात बंद कर दी। इस बीच बुधवार को महिला उसे दिखाई दी तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और गाड़ी में बैठने का बोलता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को शाम को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि उसने बात बंद कर दी थी, फिर भी वह परेशान कर रहा था।

Source link
#इदर #इदर #म #सडक #पर #छडछड #करन #वल #यवक #क #चपपल #स #पट #यवक #न #लतघस #मर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *