इंदौर: इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट, मुख्यमंत्री होंगे शामिल, निवेशकों से करेंगे चर्चा

इंदौर: इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट, मुख्यमंत्री होंगे शामिल, निवेशकों से करेंगे चर्चा

इंदौर: इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट, मुख्यमंत्री होंगे शामिल, निवेशकों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में शुक्रवार को सेमीकंडक्टर समिट होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। वे समिट में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी। दो दिवसीय समिट में देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल होंगे।


 

समिट में सेमीकंडक्टर विनिर्माण, चिप डिजाइन, पैकेजिंग, टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनुसंधान और नवाचार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। दो दिवसीय आयोजन में आठ पैनल चर्चाएँ होंगी। राउंड टेबल बैठकों के अलावा मुख्य व्याख्यान भी होंगे। इसके साथ ही 50 से अधिक कंपनियाँ प्रदर्शनी में अपनी तकनीकी क्षमताओं, उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन करेंगी।

 

समिट के पहले दिन पैकेजिंग और टेस्टिंग हब के रूप में मध्य प्रदेश का विकास, इकोसिस्टम का निर्माण और सेमीकंडक्टर विनिर्माण जैसे विषयों पर पैनल चर्चाएँ होंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर, फैबलेस उत्पादों और बौद्धिक संपदा से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निदेशकों और कुलपतियों के साथ राउंड टेबल बैठकें भी आयोजित की जाएँगी। इन बैठकों में उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

Source link
#इदर #इदर #म #हग #समकडकटर #समट #मखयमतर #हग #शमल #नवशक #स #करग #चरच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *