इंदौर-उज्जैन के रास्ते बंगाल भेजी जा रही थी हेरोइन, सीबीएन ने ट्रेन में मारा छापा

इंदौर-उज्जैन के रास्ते बंगाल भेजी जा रही थी हेरोइन, सीबीएन ने ट्रेन में मारा छापा

आरोपित से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हेरोइन की खेप प्रतापगढ़ से बंगाल भेजी जा रही थी। अंदेशा है कि तस्करी का यह खेल लंबे समय से चल रहा है और इसमे …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 11:57:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 11:59:07 PM (IST)

इंदौर-उज्जैन के रास्ते बंगाल भेजी जा रही थी हेरोइन, सीबीएन ने ट्रेन में मारा छापा
ड्रग बरामद किए जाने की एआई जनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यात्री के हैंडबैग से बरामद हुई एक किलो से ज्यादा ड्रग।
  2. अंतरराज्यीय तस्करों का नेटवर्क शामिल होने की आशंका।
  3. प्रतापगढ़ और कोलकाता की टीमें भी जांच में जुट गई हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने इंदौर से हावड़ा जा रही शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन में दबिश देकर एक किलो से ज्यादा हेरोइन (ड्रग) बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी यात्री के हैंडबैग से दो पैकेट बरामद हुए हैं। एक में 541 ग्राम और दूसरे में 526 ग्राम हेरोइन थी।

आरोपित से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हेरोइन की खेप प्रतापगढ़ से बंगाल भेजी जा रही थी। अंदेशा है कि तस्करी का यह खेल लंबे समय से चल रहा है और इसमें अंतरराज्यीय तस्करों का नेटवर्क शामिल है।

सीबीएन के अधिकारी तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रहे हैं। वह यह भी पता लगा रहे हैं कि ड्रग बंगाल में सप्लाई हो रही थी या फिर इसे उत्तरपूर्व या सीमा पार भेजा जा रहा है।

मंगलवार देर रात हुई इस कार्रवाई में इंदौर और उज्जैन के 10 से अधिक अधिकारी शामिल थे। इसमें रेलवे पुलिस की मदद भी ली गई। इस बीच सीबीएन अधिकारियों के राजस्थान और बंगाल पहुंचने की भी सूचना है।

प्रतापगढ़ और कोलकाता की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि सीबीएन मध्य प्रदेश की टीम ने इस साल 58 नशा तस्करी के मामले पकड़े हैं। इसमें 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

www.naidunia.com
#इदरउजजन #क #रसत #बगल #भज #ज #रह #थ #हरइन #सबएन #न #टरन #म #मर #छप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *