नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। केंद्र शासन के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत एक ही दिन में इंदौर के 5,46,724 नागरिकों ने छह प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ “सेग्रीगेशन वाली सेल्फी” लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई।
इस अभियान के लिए निगम ने पांच लाख नागरिकों द्वारा सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेने का लक्ष्य तय किया गया था। इंदौरवासियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए 5,46,724 सेल्फियों के साथ रिकॉर्ड बनाया।
व्यापक स्तर पर जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के सभी 85 वार्डों में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए।
अभियान में सफाई मित्रों, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालकों एवं हेल्परों, स्वच्छता सहयोगियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों, रहवासी संघों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
नागरिकों ने अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों में गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक, सैनिटरी, ई-वेस्ट तथा अन्य पृथक श्रेणी के कचरे के साथ सेल्फी लेकर स्वच्छता एवं स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण का संदेश दिया। अभियान के दौरान नगर निगम के सभी घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों, सार्वजनिक स्थानों एवं निर्धारित सेल्फी प्वाइंट्स पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Source link
#इदर #क #एक #और #वरलड #रकरड #लख #स #अधक #नगरक #न #ल #सगरगशन #वल #सलफ #वरलड #बक #ऑफ #रकरडस #म #नम #दरज


