इंदौर की अनिका के इलाज मामले में हाई कोर्ट सख्त,  ₹9.5 करोड़ हुआ दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन, जवाब न देने पर सरकार और AIIMS को फटकार

इंदौर की अनिका के इलाज मामले में हाई कोर्ट सख्त, ₹9.5 करोड़ हुआ दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन, जवाब न देने पर सरकार और AIIMS को फटकार

टाइप-2 से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची अनिका को लगने वाले नौ करोड़ रुपये कीमत के इंजेक्शन अब साढ़े नौ करोड़ हो गई। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 07:55:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 07:55:47 PM (IST)

इंदौर की अनिका के इलाज मामले में हाई कोर्ट सख्त,  ₹9.5 करोड़ हुआ दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन, जवाब न देने पर सरकार और AIIMS को फटकार
इंदौर की अनिका के इलाज मामले में हाई कोर्ट सख्त

HighLights

  1. स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही है साढ़े तीन साल की अनिका
  2. इंजेक्शन की कीमत बढ़कर साढ़े 9 करोड़ रुपये पहुंची, अब भी दो करोड़ की जरूरत
  3. कोर्ट ने शासन और एम्स को अगली सुनवाई से पहले जवाब देने के निर्देश दिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही साढ़े तीन साल की बच्ची अनिका को लगने वाले नौ करोड़ रुपये कीमत के इंजेक्शन की कीमत बढ़कर साढ़े नौ करोड़ हो गई, लेकिन इस संबंध में चल रही याचिका में न शासन का जवाब आया न एम्स का। कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अगली सुनवाई से पहले अनिवार्य रूप से जवाब देने के लिए कहा है।

याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को वकीलों ने डालर के मुकाबले रुपये की कीमत कम होने की वजह से इंजेक्शन की कीमत बढ़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये एकत्रित हो गए हैं। दो करोड़ रुपये की और आवश्यकता है। मामले में अब 30 जून को सुनवाई होगी।

मदद से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये एकत्रित कर चुका है

अनिका द्वारकापुरी क्षेत्र में रहती है। उसे अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 है। इस बीमारी का उपचार दवा जोलगेन्स्मा है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में गिना जाता है। इसकी कीमत लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये है। परिवार अब तक संस्थाओं और समाज की मदद से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये एकत्रित कर चुका है।

एडवोकेट लखन शर्मा ने बताया कि बच्ची पिछले कई माह से सिर्फ तरल आहार पर है। उसे जो इंजेक्शन लगना है उसकी शर्त है कि बच्ची का वजन 13 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। बच्ची का वजन नियंत्रित रखना स्वजन के लिए एक चुनौती है।

Source link
#इदर #क #अनक #क #इलज #ममल #म #हई #करट #सखत #करड #हआ #दनय #क #सबस #महग #इजकशन #जवब #न #दन #पर #सरकर #और #AIIMS #क #फटकर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *