इंदौर की छावनी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, हम्माल संघ ने दी विरोध की चेतावनी तो बेलगाम हुआ मंडी प्रशासन

इंदौर की छावनी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, हम्माल संघ ने दी विरोध की चेतावनी तो बेलगाम हुआ मंडी प्रशासन

मंडी के अधिकारियों ने अनिश्चितकाल के लिए छावनी मंडी को बंद करने का लिखित आदेश जारी कर दिया। शनिवार दिनभर मंडी में कारोबार नहीं हुआ, किसान और व्यापारी …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 09:58:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 09:58:31 AM (IST)

इंदौर की छावनी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, हम्माल संघ ने दी विरोध की चेतावनी तो बेलगाम हुआ मंडी प्रशासन
इंदौर की छावनी मंडी में उपज की आवक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हम्माल-तुलावटी संघ मंडी में दो घंटे विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे
  2. इसके जवाब में मंडी प्रशासन खुद बंद और हड़ताल पर उतर आया
  3. यह अनोखा वाकया इंदौर की संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी में हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हम्माल-तुलावटी संघ मंडी में दो घंटे विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। इसके जवाब में मंडी प्रशासन खुद बंद और हड़ताल पर उतर आया। यह अनोखा वाकया इंदौर की संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी में हुआ।

मंडी के अधिकारियों ने अनिश्चितकाल के लिए छावनी मंडी को बंद करने का लिखित आदेश जारी कर दिया। शनिवार दिनभर मंडी में कारोबार नहीं हुआ, किसान और व्यापारी परेशान होते रहे। मंडी के भीतर पड़े एक खाली प्लाट को लेकर हम्माल नेताओं ने मंडी प्रशासन से सवाल पूछा था। इसके बाद मंडी प्रशासन की त्योरियां चढ़ गई और प्रशासन ने ही मंडी बंद करवा दी।

शनिवार को जब माल लेकर किसान और नीलामी में भाग लेने व्यापारी पहुंचे तो उन्हें मंडी बंद देखकर हैरानी हुई। अधिकारियों ने बताया कि मंडी में आगामी आदेश तक व्यापार नहीं होगा। इसके बाद व्यापारी व किसानों ने जानकारी निकाली तो पता चला कि इंदौर हम्माल फेडेरेशन ने 27 जून को दो घंटे मंडी में कामकाज बंद रख विरोध प्रदर्शन की सूचना जारी की थी।

इस सूचना पत्र से भड़के मंडी प्रशासन ने आदेश निकाल दिया कि मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाती है। इसके बाद मंडी में हम्मालों का विरोध प्रदर्शन तो नहीं हुआ लेकिन मंडी प्रशासन के बंद के आदेश से किसान-व्यापारी परेशान होते रहे।

इसलिए भड़का प्रशासन

दो दिन पहले मजदूर संघे और हम्माल फेडरेशन के पदाधिकारी राजू प्रजापति ने मंडी प्रशासन को शिकायत की थी कि मंडी में गोडाउन नंबर 50 के पास खाली पड़े करीब 2000 वर्गफुट के प्लाट पर किसी ने जाली लगाकर कब्जा किया है और व्यापारी उसका उपयोग कर रहा है।

प्रजापत शिकायत लेकर मंडी के उपसचिव दिलीप रायकवार के पास पहुंचे। इस पर रायकवार ने हम्माल संघ के पदाधिकारी से कहा कि मंडी समिति की अनुमति से काम हो रहा है साथ ही सवाल पूछने पर प्रजापति को झिड़क दिया। इस पर नाराज हम्मालों ने मंडी सचिव को पत्र सौंपा कि वे शनिवार को दो घंटे काम नहीं करेंगे।

बदतमीजी करने और सवाल पूछने से रोकने वाले उपसचिव से माफी मंगवाई जाए। हम्मालों ने सूचना पत्र मंडी सचिव ओम खेड़े को सौंपा दो खेड़े ने पत्र जारी कर दिया कि नए तुलावटी हम्मालों की नियुक्ति होगी और मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाती है। इस आदेश पर अब बखेड़ा खड़ा हुआ तो मंडी सचिव इसे किसान हित में लिया निर्णय करार दे रहे हैं। जबकि किसान संघ भी मंडी सचिव के आदेश के विरोध में है।

किसान हित में निकाला आदेश

इंदौर मंडी में जब जो चाहे विरोध प्रदर्शन कर देते हैं। हम किसानों के हित से कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम्मालों ने धमकी दी थी तो हमने निर्णय लिया। हालांकि अब कोई विषय नहीं है। सभी पक्षों से बैठकर बात करेंगे। -ओम खेड़े, इंदौर मंडी सचिव

उपसचिव ने बदतमीजी की और अपमान किया

मंडी की जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायत करने पर उपसचिव ने बदतमीजी की और अपमान किया। उस पर हम सिर्फ दो घंटे काम बंद रख रहे थे तो सचिव ने सभी हम्मालों को हटाने के साथ मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद करवा दी। -राजू प्रजापत, हम्माल नेता

छावनी मंडी में ‘नो-एंट्री’ पर महासंग्राम… व्यापारियों ने जड़ा मंडी गेट पर ताला, किसानों के साथ जमीन पर बैठे सचिव

Source link
#इदर #क #छवन #मड #अनशचतकल #क #लए #बद #हममल #सघ #न #द #वरध #क #चतवन #त #बलगम #हआ #मड #परशसन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *