इंदौर की भीषण गर्मी में शामियाना और कूलर लेकर निकली बरात, बरातियों ने जमकर लगाए ठुमके

इंदौर की भीषण गर्मी में शामियाना और कूलर लेकर निकली बरात, बरातियों ने जमकर लगाए ठुमके

बरात में ऐसा इंतजाम किया गया कि गर्मी को मात देकर विवाह का आनंद और उत्साह कायम रह सके। बरात ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए और बराती जमकर ठुमके लगाते नजर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 10:38:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 10:38:48 AM (IST)

इंदौर की भीषण गर्मी में शामियाना और कूलर लेकर निकली बरात, बरातियों ने जमकर लगाए ठुमके
इंदौर में शामियाने और कूलर के साथ निकली बरात। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. इंदौर में भी अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है
  2. बरात में गर्मी से बचने के लिए जहां शामियाना लगाया गया, वहीं साथ-साथ 20 जंबो कूलर भी चलाए गए
  3. बरात में दूल्हे समेत बराती जमकर डांस करते निकले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में 43 डिग्री की तपती गर्मी के बीच एक अनोखी बरात निकली। इस बरात में गर्मी से बचने के लिए जहां शामियाना लगाया गया, वहीं साथ-साथ 20 जंबो कूलर भी चलाए गए। जब यह अनोखी बरात रास्ते से गुजरी तो देखने वाले भी हैरान रह गए।

इन दिनों प्रदेश सहित पूरे मालवा-निमाड़ अंचल भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है। इंदौर में भी अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के उपाय कर रहे हैं। पहले तो लोग दिन में घर से बाहर निकलने की सोच भी नहीं रहे हैं, वहीं अधिक जरूरी हुआ तो बचाव के उपाय करते हुए निकल रहे हैं।

ऐसे में शहर में एक ऐसी बरात निकली, जिसके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी के बीच शामियाना और कूलर लेकर निकली बरात सयाजी होटल पहुंची। इस बरात में 20 से ज्यादा जंबो कूलर की ठंडी हवा के बीच दूल्हे समेत बराती जमकर डांस करते निकले।

शहरवासियों को हलाकान कर रही भीषण गर्मी

इन दिनों विवाह के मुहूर्त भी हैं, जिसके चलते शहर में कई विवाह समारोह हो रहे हैं। इन विवाह समारोहों में भीषण गर्मी खलल डाल रही है। गर्मी से हलाकान हो रहे घराती और बराती का उत्साह पसीने-पसीने हो रहा है और वे विवाह समारोह का भरपूर आनंद नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए बरात में ऐसा इंतजाम किया गया कि गर्मी को मात देकर विवाह का आनंद और उत्साह कायम रह सके। सयाजी होटल पहुंची इस बरात ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए और बराती जमकर ठुमके लगाते नजर आए।

43.6 डिग्री रहा था अधिकतम तापमान

सोमवार को इंदौर शहर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को और रात में भी गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। वहीं इस सबके बीच में बरात मे अनोखे इंतजाम से बरातियों ने गर्मी को धता बताते हुए उत्साह और भरपूर खुशी दिखाई। बरात के साथ लंबा चलता-फिरता शामियाना भी लगाया गया था, जो बरातियों को गर्म हवाओं से बचा रहा था। इसी शामियाने के दोनों ओर 20 से ज्यादा जंबो कूलर लगाए गए थे। इन कूलरों की ठंडी हवा ने शामियाने के अंदर के वातावरण को ठंडक दी। इन अनोखे इंतजाम के बीच बराती बिना पसीना बहाए डांस करते निकले।

दूल्हा भी खुद को नहीं रोक सका और लगाने लगा ठुमके

घोड़ी पर बैठा दूल्हा बरातियों को नाचते देख खुद को नहीं रोक सका और घोड़ी से उतरकर वह भी ठुमके लगाने लगा। यह देख दोस्तों और रिश्तेदारों का जोश भी दोगुना हो गया और वे भी जमकर झूमने लगे। यह नजारा देख रास्ते से गुजरने वाले लोग भी हैरान हो गए और इस बरात को रुककर देखने लगे। वहीं कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। कुछ बरातियों ने बताया कि भीषम गर्मी से बचने के लिए यह पूरा इंतजाम किया गया था, ताकि मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Source link
#इदर #क #भषण #गरम #म #शमयन #और #कलर #लकर #नकल #बरत #बरतय #न #जमकर #लगए #ठमक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *