गांधी नगर में गरबा पंडाल में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। रेसकोर्स रोड स्थित गरबा पंडाल का वीडियो …और पढ़ें

HighLights
- पंडालों में उपद्रव और छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा
- गांधी नगर व रेसकोर्स रोड पर गरबा के दौरान हंगामा
- महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की धारा में कायमी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधी नगर में गरबा पंडाल में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित बातचीत का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार घटना नैनोद मल्टी की है। किशोरी शनिवार रात गरबा खेलने गई थी। बी ब्लॉक में रहने वाले सुमित चौहान ने जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। कुछ देर बाद किशोरी की मां भी वहां आ गई।
जबरदस्ती घर में घुसा और आपत्तिजनक हरकत की
किशोरी ने मां को घटना बताई और तुरंत थाने में रिपोर्ट कर दी। बाणगंगा पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर आरोपित रिंकू उर्फ सुमित उर्फ मुच्ची नरुका के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में कायमी की है। महिला का आरोप है कि रिंकू जबरदस्ती घर में घुसा और आपत्तिजनक हरकत की।
Source link
#इदर #क #गरब #पडल #म #बवल #गध #नगर #म #कशर #स #छडछड #पर #कस #दरज #रसकरस #रड #पर #चल #लतघस


